स्वास्थ्य

गर्मियों के मौसम में इन 9 चीजों का करें सेवन, शरीर में नहीं होगी पानी की कमी

चाहे गर्मी हो, बरसात हो या फिर ठंड। बदलते मौसम के हिसाब से अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है। इस समय गर्मी का मौसम अपने चरम पर है। ऐसे में अपने आप को स्वस्थ रखने के लिए हमारे शरीर को पर्याप्त मात्रा में पानी की जरूरत होती है। अगर आप कहीं बाहर नौकरी के लिए जाते है या फिर गर्मी में काम करते है, तो ऐसे हालात में काम करना और भी मुश्किल हो जाता है। क्योंकि गर्मी में ठंड के मुकाबले ज्यादा प्यास लगती है।

ऐसे में जरूरी है कि आपको कुछ ऐसी चीजों का सेवन करना चाहिए जिससे शरीर में पानी की कमी ना रहे और आप गर्मी में भी आसानी से काम करते रहे। ये चीजें आपको बाजार से आसानी से मिल जाएंगी। तो चलिए जानते है कि गर्मी के मौसम में किन चीजों का सेवन करना चाहिए जिससे हम अपने शरीर को हाइड्रेट रख सके।

1. तरबूज :

तरबूज गर्मियों में मिलने वाला सबसे रसीला फल है। इसमें 70 प्रतिशत से भी ज्यादा मात्रा में पानी होता हैं। जो हमारे शरीर में पानी की कमी को दूर करता है। तरबूज खाने से गर्मियों में हमारे शरीर में पानी की मात्रा बनी रहती है। इसके अलावा इसमें और भी कई विटामिन्स और ताकतवर एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते है जो शरीर की अन्य बीमारियों से बचने में मदद करते हैं।

2. टमाटर :

टमाटर का सेवन करने से भी पानी की कमी को दूर किया जा सकता है। टमाटर में 90% पानी की मात्रा पाई जाती है। साथ ही इसमें हाई फाइबर जैसे पोषक तत्व भी मौजूद होते है जिनसे दिल की बीमारियों का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है।

3. खीरा :

खीरे में 96% तक पानी और 4% तक फाइबर होता है जो हमारे शरीर में पानी की पर्याप्त मात्रा बनाए रखता है। खीरे का सेवन करने से लंबे समय तक शरीर में पानी की मात्रा बनी रहती है और प्यास कम लगती है। इसलिए अपने भोजन में सलाद के रूप में खीरा जरूर शामिल करें।

4. खरबूजा :

स्वादिष्ट होने के साथ-साथ खरबूजा हमारी सेहत के लिए भी फायदेमंद है क्योंकि इसमें प्रचुर मात्रा में पानी होता हैं जो गर्मियों के मौसम में डिहाइड्रेशन से बचाता है। इसलिए शरीर में पानी की उचित मात्रा बनाए रखने के लिए इस फल का सेवन अवश्य करें।

5. संतरा :

गर्मी में संतरे का सेवन करना काफी लाभदायक होता है। इसमें 92% तक पानी और उचित मात्रा में पौटेशियम होता है। जो शरीर के लिए बेहद जरूरी तत्व है। जब भी आपको गर्मी में अपने शरीर में पानी की कमी महसूस हो, तो आप संतरे का सेवन करें। संतरा पानी की कमी को पूरा करने के साथ-साथ आपकी स्किन को भी चमकदार बनाता है।

6. मूली :

मूली में पानी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। जिससे इसका सेवन करने से शरीर में लंबे समय तक पानी की कमी महसूस नहीं होती। इसके साथ ही मूली के रस का प्रयोग पीलिया का इलाज करने में भी किया जाता हैं।

7. केला :

केला हर मौसम में मिलने वाला फल है। गर्मियों में केले का सेवन स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है। केला खाकर शरीर में पानी की कमी को दूर किया जा सकता है। इसके साथ ही केला दिमागी सेहत के लिए काफी लाभकारी होता है।

8. स्ट्रॉबेरी :

स्ट्रॉबेरी भी काफी रसीला फल है। इसमें 91% की मात्रा में पानी होता है। जो शरीर को डीहाइड्रेशन से बचाता है। इसके अलावा स्ट्रॉबेरी में कैलोरी काफी कम पायी जाती है। यहीं वजह है कि वजन घटाने के लिए भी यह काफी अच्छा फल माना जाता है।

9. दही :

अनेक चमत्कारी फायदों से भरपूर दही गर्मी में पानी की कमी को पूरा करने के लिए सबसे बेहतर विकल्पों में से एक है। दही में लगभग 80% पानी के अवयव होते है जो शरीर में पानी की कमी को पूरा करते है। इसके साथ ही दही में और भी कई ऐसे पोषक तत्व मौजूद होते है जो हमारे शरीर के लिए काफी जरूरी है।

यह भी पढ़ें : सुबह खाली पेट काले चने में शहद मिलाकर खाने से मिलते हैं ये छह जबरदस्त फायदे

इन आसान घरेलू टिप्स से गर्मियों में चेहरे से यूँ गायब करे तेल और पाए चमकती त्वचा

Recent Posts

आईपीएल 2024 शुरू होने से पहले धोनी की टीम चेन्नई को लगा झटका, बड़ा बल्लेबाज हुआ टीम से बाहर

इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें सीजन की शुरुआत 22 मार्च से होने की संभावना है।…

March 4, 2024

दूसरी बार‌ पिता बने विराट कोहली, सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी‌ जानकारी

टीम इंडिया के दिगग्ज बल्लेबाज विराट कोहली दूसरी बार पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी…

February 20, 2024

रवीना टंडन की बेटी खूबसूरती के मामले में बड़ी-बड़ी हीरोइनों को देती है मात, देखिए 15 तस्वीरें

रवीना टंडन बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री हैं। उन्होंने कई प्रमुख फिल्मों में अभिनय किया…

January 11, 2024

साल 2023 में भारतीय खिलाड़ियों ने बनाए 5 ऐसे रिकॉर्ड जिनका टूटना लगभग नामुमकिन

साल 2023 खत्म हो चुका है। भारतीय क्रिकेट‌ टीम के लिए 2023 का आकलन कर…

January 1, 2024

CID में ‘फ्रेडी’ का किरदार निभाने वाले एक्टर दिनेश फडनीस का निधन

टीवी के प्रसिद्ध क्राइम शो सीआईडी (CID) में 'फ्रेडरिक्स' की भूमिका के लिए सबसे लोकप्रिय…

December 5, 2023

ऐश्वर्या राय पर‌ घटिया बयान के बाद अब्दुल रज्जाक ने फिर से वर्ल्डकप में भारत की हार पर दिया विवादित बयान

भारतीय टीम के वर्ल्ड कप फाइनल में हार के‌ बाद भारतीय क्रिकेट फैंस काफी दुःखी…

November 24, 2023