खबरें

ब्रिटेन में महात्मा गांधी के चश्मे की लगी बोली, अमेरिकी शख्स ने खरीदा

दुनिया को अहिंसा का पाठ पढ़ाने वाले महात्मा गांधी के दुनियाभर में करोड़ों प्रशंसक हैं। जो आज भी उनके बताये आदर्शों का सम्मान करते हैं। गांधी जी को नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने सबसे पहले राष्ट्रपिता कहकर संबोधित किया था। तब तक लोग उन्हें मोहनदास के नाम से ही जानते थे। महात्मा गांधी को इस धरती से गए कई साल हो गए हैं लेकिन उनकी लोकप्रियता अभी भी कम नहीं हुयी है।

सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि विश्वभर में गांधी जी का बोलबाला है। उनकी लोकप्रियता का अनुमान आप उनके चश्मे की नीलामी की कीमत से लगा सकते हैं। दरअसल, हाल ही में ब्रिटेन के ब्रिस्टल में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चश्मे की ऑनलाइन नीलामी हुई थी। इस चश्मे की निलामी ईस्ट ब्रिस्टल ऑक्शन्स एजेंसी की ओर से की गयी थी। कहते हैं कि इस चश्मे को महात्मा गांधी पहनते थे और बाद में उन्होंने इसको एक परिवार को गिफ्ट में दे दिया था।

100 साल से भी ज्यादा पुराना है यह

जानकारों के अनुसार महात्मा गांधी का यह चश्मा तक़रीबन 100 साल से भी ज्यादा पुराना है और इस पर सोने की परत चढ़ी है। नीलामी से पहले इस चश्मे के 10,000 से 15,000 पौंड तक मिलने की उम्मीद जताई जा रही थी लेकिन जब नीलामी शुरू हुई तो कीमत बढ़ती ही गई और अंत में यह छह अंकों पर रुकी। महात्मा गांधी के चश्मे को नीलाम करने वाली एजेंसी का कहना है कि महात्मा गांधी को ये चश्मा उनके चाचा ने उस समय दिया था जब वो दक्षिण अफ्रीका में गए हुए थे। वो 1910 से 1930 के बीच का दौर था।

नीलामी के दौरान महात्मा गांधी के इस चश्मे को एक अमेरिकी कलेक्टर ने 2 करोड़ 55 लाख रुपए में खरीदा। जो की नीलामीकर्ता के अनुमान से कही ज्यादा है। इस नीलामी में बहुत से देशों के लोगों ने भाग लिया और काफी लोगो को इसने खासा आकर्षित किया। कुछ भारतीयों ने भी इसमें विशेष रुचि दिखाई। लेकिन अंत में अमेरिकी कलेक्टर ने बाजी मारते हुए इसे अपने नाम कर लिया।

महात्मा गांधी के करोड़ों चाहने वालों की संख्या करोड़ों में है

नीलामी करने वाली कंपनी ने कहा कि यह एक ऐतिहासिक चश्मा है। नीलामीकर्ता के अनुसार चश्मे का मालिक नीलामी से प्राप्त धन को अपनी बेटी के साथ बांटेगा। महात्मा गांधी पूरी दुनिया के लिए अहिंसा, प्रेम, करुणा और मानवता की प्रेरणा हैं। गांधीजी का शिक्षा के क्षेत्र में भी विशेष योगदान रहा है। उनका मूलमंत्र था- ‘शोषण-विहीन समाज की स्थापना करना’। ब्रिटेन, दक्षिण अफ्रीका, अमेरिका समेत कई बड़े बड़े देशों में महात्मा गांधी के करोड़ों चाहने वालों की संख्या करोड़ों में है।

यह भी पढ़ें : क्या आप जानते हैं पेन के ढक्कन में छेद क्यों होता है ? अगर नहीं जानते तो जान लीजिये

Recent Posts

आईपीएल 2024 शुरू होने से पहले धोनी की टीम चेन्नई को लगा झटका, बड़ा बल्लेबाज हुआ टीम से बाहर

इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें सीजन की शुरुआत 22 मार्च से होने की संभावना है।…

March 4, 2024

दूसरी बार‌ पिता बने विराट कोहली, सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी‌ जानकारी

टीम इंडिया के दिगग्ज बल्लेबाज विराट कोहली दूसरी बार पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी…

February 20, 2024

रवीना टंडन की बेटी खूबसूरती के मामले में बड़ी-बड़ी हीरोइनों को देती है मात, देखिए 15 तस्वीरें

रवीना टंडन बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री हैं। उन्होंने कई प्रमुख फिल्मों में अभिनय किया…

January 11, 2024

साल 2023 में भारतीय खिलाड़ियों ने बनाए 5 ऐसे रिकॉर्ड जिनका टूटना लगभग नामुमकिन

साल 2023 खत्म हो चुका है। भारतीय क्रिकेट‌ टीम के लिए 2023 का आकलन कर…

January 1, 2024

CID में ‘फ्रेडी’ का किरदार निभाने वाले एक्टर दिनेश फडनीस का निधन

टीवी के प्रसिद्ध क्राइम शो सीआईडी (CID) में 'फ्रेडरिक्स' की भूमिका के लिए सबसे लोकप्रिय…

December 5, 2023

ऐश्वर्या राय पर‌ घटिया बयान के बाद अब्दुल रज्जाक ने फिर से वर्ल्डकप में भारत की हार पर दिया विवादित बयान

भारतीय टीम के वर्ल्ड कप फाइनल में हार के‌ बाद भारतीय क्रिकेट फैंस काफी दुःखी…

November 24, 2023