Home बॉलीवुड बेशुमार दौलत होने के बावजूद भी बिना किसी दिखावे के बॉलीवुड के 9 सितारों ने मन्दिर में रचाई शादी

बेशुमार दौलत होने के बावजूद भी बिना किसी दिखावे के बॉलीवुड के 9 सितारों ने मन्दिर में रचाई शादी

0
बेशुमार दौलत होने के बावजूद भी बिना किसी दिखावे के बॉलीवुड के 9 सितारों ने मन्दिर में रचाई शादी

शादी हर किसी की जिंदगी का सबसे अच्छा लम्हा होता है। इस लम्हे को ख़ास बनाने के लिए लोग लाखों-करोड़ों रूपये खर्च करते हैं। जो लोग गरीब होते हैं वे भी शादी में हैसियत से ज्यादा खर्च करते है। हमारे समाज में ऐसी अवधारणा है कि जिसकी शादी ज्यादा धूमधाम से होती है, वे ही खुश होते हैं। लेकिन ऐसा नही है। कई बड़े- बड़े दौलतमंद लोगों ने अपने पास अथाह पैसा होने के बावजूद बहुत ही सादे और सरल रीति-रिवाज से शादी की। बॉलीवुड में कई ऐसे जोड़ें हैं जो साधारण तरीके से शादी करके सुखी जीवन जी रहे हैं। आइये आज ऐसे ही कुछ जोड़ों के बारें में जानते हैं जिन्होंने शादी पर बेशुमार पैसा नहीं उड़ाया है।

1- शम्मी कपूर और गीता बाली

Shammi 2

अपनी एनर्जी के लिए जाने जाने वाले शम्मी कपूर एक समय बॉलीवुड में बैंक गारंटी थे। उनका और गीता बाली का अफेयर खूब चर्चा में रहा। दोनों ने मुंबई के बाणगंगा मंदिर में शादी रचाई थी। पर यह शादी ज्यादा दिन तक न चल सकी क्योंकि सन्न 1965 में गीता बाली शम्मी कपूर को इस दुनिया में छोड़कर दूसरी दुनिया में चली गयी।

2- श्रीदेवी-बोनी कपूर

7 555 111117121150 022518080643

श्रीदेवी शादी से पहले ही गर्भवती हो गयी थी इसलिए उन्होने बोनी कपूर के साथ आनन्-फानन में शादी कर ली थी। यह शादी बहुत ही साधारण तरीके से हुई थी। बोनी कपूर की यह दूसरी शादी जबकि श्रीदेवी की पहली शादी थी। श्रीदेवी के देहांत के समय तक यह शादी बनी रही।

3- संजय दत्त और रिया पिल्लई

Sanjay Dutt 1532338152

इस समय संजय दत्त और रिया पिल्लई साथ नहीं है लेकिन एक समय ऐसा था जब संजय ने रिया से बहुत ही साधारण तरीके से शादी की थी। संजय की यह दूसरी शादी थी। उन्होंने रिया से महालक्ष्मी मंदिर में शादी की थी। शादी के कुछ सालों के बाद दोनों की शादी टूट गयी। बाद में रिया पिल्लई लिएंडर पेस के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रही।

4- भूषण कुमार-दिव्या खोसला कुमार

79446923

टी-सीरीज के मालिक इस समय बॉलीवुड के सबसे बड़े प्रोड्यूसर हैं। वहीं उनकी बीवी दिव्या खोसला कुमार आये दिन किसी न किसी एल्बम में नज़र आ ही जाती है। भूषण कुमार इतना अमीर होने के बावजूद जब परिणय सूत्र में बंधे थे इन्होने बहुत ज्यादा पैसा नहीं खर्चा किया था क्योंकि दोनों ने वैष्णो देवी मंदिर में शादी की थी।

5- ईशा देओल और भरत तख्तानी

1513189673 Esha Deol Bharat Takhtani Radhya 0

ईशा देओल की शादी भारत तख्तानी के साथ जूहू के एक इस्कान मंदिर में हुई थी। यह शादी पूरी तरह से लाइमलाइट से दूर थी। भरत तख्तानी पेशे से एक बिजनेसमैंन है। इस समय ईशा देओल बहुत ही कम फिल्मों में नज़र आती है।

6- मोहित सूरी और उदिता गोस्वामी

Udita Goswami 5989700 M

जहर, आशिकी 2, एक विलेन जैसे फिल्मों को बनाने वाले मोहित सूरी ने एक्ट्रेस उदिता गोस्वामी के साथ बहुत ही साधारण तरीके से शादी रचाई थी। मोहित उदिता से फिल्म जहर की शूटिंग के दौरान मिले थे। सन्न 2013 में इन्होने जूहू के एक मंदिर में शादी रचाई थी।

7- कविता कौशिक- रोनित विस्वास

29 01 2017 Kavita Kaushik Marriage

सीरियल एफआईआर से मशहूर हुई कविता कौशिक ने रोनित विस्वास के साथ शादी की है। साल 2017 में दोनो ने केदारनाथ के शिव मंदिर में शादी रचाई थी।

यह भी पढ़ें : रणबीर कपूर अगर इन 7 सुपरहिट फिल्मों को नहीं ठुकराते तो आज बॉलीवुड के नंबर वन स्टार होते

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here