क्या आप जानते हैं रतन टाटा के कंधे पर हाथ रखने वाला ये जवान लड़का कौन है? किस्मत हो तो ऐसी

0
1
Ratan Tata Shantnu Naydu 696x365

रतन टाटा का नाम भारत के महान उद्योगपतियों में से एक में गिना जाता है साथ ही साथ उन्हें भारत के सबसे दयालु और सभ्य व्यक्ति के रूप में भी माना जाता है। रतन टाटा ने 2021 में 28 दिसंबर को अपना 84वां जन्मदिन मनाया। इस दौरान बर्थडे सेलिब्रेट करते हुए उनका एक वीडियो वायरल हो गया है। आइये इस वायरल वीडियो के सच के बारे में जानते हैं।

इस वायरल हुए वीडियो में रतन टाटा एक कुर्सी पर बैठे हुए सामने की टेबल पर छोटा सा कप केक काटते हैं। इसमें वह केक के ऊपर लगी मोमबत्ती को फूंककर बुझाते हैं। तभी उनके पास एक लड़का खड़ा हो जाता है और वह रतन टाटा के कंधे पर हाथ रख देता है। फिर वह उनके पास में ही बैठ जाता है। इसके बाद वह रतन टाटा को केक भी खिलाता है। वायरल वीडियो में सब यही चर्चा कर रहे है कि आखिर यह लड़का कौन है जिसने रतन टाटा के कंधे पर हाथ रखे हुए है।

क्या आप जानते हैं कौन है ये लड़का

111218099 Tata1

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि वायरल हुए इस वीडियो में यह देखा जा सकता है कि रतन टाटा बहुत ही सादगी से अपना जन्मदिन मना रहे है। अब लोगों के मन में सवाल उठ रहा है कि आखिर वीडियो में रतन टाटा को केक खिलाने वाला लड़का है। हालांकि यह बात साफ़ है कि इस लड़के का रतन टाटा से कोई भी पारिवारिक संबंध नहीं है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस लड़के का रतन टाटा के साथ बहुत ही ख़ास जुड़ाव है।

शांतनु नायडू नाम है लड़के का

Ratan Tata

वीडियो में जो लड़का रतन टाटा के कंधे पर हाथ रखे हुए है उसका नाम शांतनु नायडू है। शांतनु नायडू रतन टाटा के निजी सचिव है। रतन ने अपना निजी सचिव इस युवा लड़के को रखे हुए है। शांतनु नायडू मुंबई के रहने वाले हैं। रतन टाटा ने शांतनु से प्रभावित होकर उन्हें खुद फोन करके कहा था कि क्या आप मेरे निजी सचिव बनेंगे।

किस वजह से शांतनु से प्रभावित हुए रतन टाटा

454a7ff8 48f4 11eb 8e4d Bc3cfcdacc28

शांतनु नायडू ने अपनी कहानी फेसबुक पेज ह्युमंस ऑफ़ बोम्बे पर शेयर की है। उन्होने बताया कि 2014 में उन्होंने एक कुत्ते को सड़क एक्सीडेंट में मरते हुए देखा। बेजुबान जानवरों के प्रति इस बर्बरता को कम करने के लिए शांतनु ने कुत्तों को इस तरह के एक्सीडेंट से बचाने के लिए एक आइडिया सोचा। इसके बाद उन्होंने हर कुत्ते के गले में एक चमकीली चीज बांधनी शुरू कर दी।


इस चमकीली चीज को कुत्तों के गले में बाँधने का मकसद यह था ताकि वाहन चालक इन चमकती चीजों को दूर से देख लें और गाड़ी को धीमा कर दें। इससे कुत्तों का एक्सीडेंट न हो सके। शांतनु नायडू के इस काम से रतन टाटा काफी प्रभावित हुए। इसके बाद रतन टाटा ने उन्हें फोन करके उन्हें अपना निजी सचिव बनने का ऑफर दिया। जिसे उन्होंने एक्सेप्ट कर लिया। रतन टाटा इन्स्टाग्राम पर युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय हैं। अक्सर वह इन्स्टाग्राम पर युवाओं के साथ इंटरैकशन करते रहते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here