Home रोचक जानकारी महिलाओं के कपड़ों में पुरुषों की तुलना में क्यों अलग होती हैं ये 5 चीज़ें? क्या कभी गौर किया है

महिलाओं के कपड़ों में पुरुषों की तुलना में क्यों अलग होती हैं ये 5 चीज़ें? क्या कभी गौर किया है

0
महिलाओं के कपड़ों में पुरुषों की तुलना में क्यों अलग होती हैं ये 5 चीज़ें? क्या कभी गौर किया है

महिला और पुरुष में कई सारी विभिन्नताएं होती हैं। वहीं महिला और पुरुष के कपड़े भी अलग-अलग होते हैं। कपड़े अलग होने का मतलब कपड़े के प्रकार का नहीं है बल्कि जो कपड़े महिला और पुरुष दोनों पहनते हैं उनमे में भी बहुत अंतर होता है। जैसे कि जींस जो पुरुष पहनता है वह महिलाओं की जींस के मुकाबले काफी अलग होती है। वहीं महिलाओं और पुरुषों द्वारा पहना जाने वाला शर्ट भी काफी अलग-अलग होता है। आइये जानते हैं कि पुरुष और महिलाओ के परिधानों में क्या-क्या विभिन्नताएं होती है।

महिलाओं की शर्ट में लेफ्ट साइड में होता है बटन

103296 Shirt Button Left Side Woman Man Apperals

आपने जरूर गौर किया होगा कि महिलाएं जो शर्ट पहनती हैं उनकी बटन लेफ्ट साइड में होती है जबकि पुरुषों के शर्ट की बटन राइट साइड में होती है। यह एक विक्टोरियन जमाने का फैशन है। इस फैशन में तर्क दिया जाता है कि विक्टोरियन ज़माने से महिलाओं को कपड़े पहनने में कोई न कोई मदद किया करता था। उनके साथ जो भी मदद करता था वह सीधे हाथ से काम करता था।

उसकी सहूलियत के लिए कॉर्सेट के धागे और ड्रेस के बटन लेफ्ट साइड में लगाए जाने लगे। उस समय महिलाएं घुड़सवारी किया करती थी इसलिए उनकी शर्ट हवा में न खुले और वह चूँकि राइट साइड में पैर करके घोड़े पर बैठती थी इसलिए उनकी शर्ट के बटन बाएं तरफ लगाए जाते थे।

पुरुषों की पेंट होती है चौड़ी

Womens Denim Jeans 500x500 1

यह आप सबने गौर किया होगा कि पुरुषों की पैंट चौड़ी होती है और महिलाओं की पैंट हल्की पतली होती है। महिलाओं को पैंट में फीगर को मेंटेन दिखाना रहता है इसलिए उनकी पैंट चुस्त रहती है ताकि वह पैरो पर चिपकी रहे। वहीं पुरुष ज्यादा लम्बे लम्बे फर्लांग रखके चलते है इसलिए उनकी पैंट को आरामदायक बनाने के लिए उनकी पैंट चौड़ी होती है।

महिलाओं की शर्ट में नहीं होती है जेब

Deep Pockets For Women Opposite

महिलाओं की शर्ट मे जेब इसलिए नहीं होती है क्योंकि उन्हें अपना फीगर दिखाना रहता है। जब उनकी शर्ट में बटन रहेगा तो वे उसमे कुछ रखेगी तो इससे उनका फीगर सही नहीं दिखेगा। वहीं पुरुष अक्सर अपनी शर्ट की कुछ सामान रखते हैं। हालांकि अब महिलाओं के फैशन में बहुत छोटी छोटी जेबें रखी जा रही हैं लेकिन इसमें कुछ रखा नहीं जा सकता है।

महिलाओं की जींस में नहीं होती डीप पॉकेट्स

Pocket In Women Jeans Missing

महिलाओं के कपड़े में या तो जेब होती ही नहीं है और अगर होती भी है तो बहुत छोटी होती है। यह एक विक्टोरियन फैशन माना जाता है। महिलाओं के अंगो को उभरा दिखाने के लिए उनकी जींस में डीप पॉकेट्स नहीं होते हैं। हालांकि अब ज्यादातर जींस में पॉकेट्स नहीं होते है। ऐसा इसलिए होता है ताकि उनका फीगर ख़राब न दिखे।

पुरुषों की तुलना में महिलाओं के कपड़े होते हैं पतले

103296 Shirt Button Left Side Woman Man Apperals 1

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि महिलाओं के लिए कपड़े बनाने में जिस फैब्रिक का इस्तेमाल किया जाता है वे पुरुषों की तुलना में काफी पतले होते हैं। अगर आप महिलाओं के शर्ट के कपड़े को देखें तो यह काफी पतला होता है। ऐसा इसलिए होता है ताकि उनका फीगर ज्यादा अच्छे से दिखे और उनका फीगर को हगिंग लुक मिलें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here