Categories: खेल जगत

न्यूज एंकर चित्रा त्रिपाठी ने छोड़ा ‘आज तक’, बताई चैनल छोड़ने की वजह

आजतक न्यूज चैनल की एंकर चित्रा त्रिपाठी को कौन नहीं जानता है। दरअसल ख़बर मिली है कि चित्रा त्रिपाठी ने आज तक छोड़ दिया है। इसकी घोषणा उन्होंने सैफई में की। चित्रा त्रिपाठी ने ट्वीट के जरिये बताया कि उनका आज तक न्यूज चैनल से सफ़र ख़त्म हो गया है। आइये जानते हैं कि क्यों चित्रा त्रिपाठी ने आज तक छोड़ा।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि चित्रा त्रिपाठी पिछले पौने चार से आज तक के साथ काम कर रही थी। वह शाम के पांच बजे डिबेट शो ‘दंगल’, और शंखनाद, बुलेट रिपोर्टर शो को होस्ट करती थी। आजतक में वह एडिटर और सीनियर एंकर की भूमिका निभा रही थी। 10 अक्टूबर 2022 को चित्रा त्रिपाठी ने ट्विटर पर बताया कि उन्होंने आज तक से इस्तीफा दे दिया है। ट्वीट में उन्होंने कहा, “मै आज जहाँ भी हूँ, और भविष्य में जहाँ रहूंगी उसमे हमेशा मेरे साथ आज तक रहेगा।

उन्होंने आगे कहा, “देश के सबसे बड़े और शानदार प्रतिष्ठान के साथ पौने चार साल के सम्बन्ध को विराम देती हूँ। आजतक के मेरे सभी साथियों का बहुत शुक्रिया। आपने जो सिखाया वो मेरे जीवन का हमेशा मार्गदर्शन करेगा।”

एबीपी न्यूज को किया ज्वाइन

वहीं 11 अक्टूबर को चित्रा त्रिपाठी ने सुबह-सुबह ट्वीट किया कि उन्होंने एबीपी न्यूज को फिर से ज्वाइन कर लिया है। एबीपी न्यूज में उनकी घर वापसी हो गयी है। ट्वीट में उन्होंने लिखा, “सुबह 9 बजे से बड़ी कवरेज मेरे साथ देखिये एबीपी न्यूज पर सीधे सैफई से लाइव– रिश्ता वही जगह नई, एबीपी न्यूज में ‘घर वापसी’

गौरतलब है कि आज तक में काम करने से पहले चित्रा त्रिपाठी एबीपी न्यूज के साथ काम किया करती थी। एबीपी न्यूज में वह ‘2019 कौन जीतेगा’ शो करती थी। इसके अलावा वह प्रेस कांफ्रेंस जैसा वीकली शो भी किया करती थी।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एबीपी में काम करते हुए चित्रा त्रिपाठी ने सियाचिन में एक बार रिपोर्टिंग की थी। जिसके लिए वह बेस्ट रिपोर्टर का अवार्ड भी जीत चुकी हैं। इसके अलावा एबीपी में रहते हुए उन्होंने कौन बनेगा मुख्यमंत्री, मोदी के चार साल और बिहार का नेता कैसा हो जैसे फ्लैगशिप कार्यक्रमों को भी होस्ट किया था।

चित्रा त्रिपाठी का आज तक छोड़ने की वजह

ऐसा कहा जा रहा है कि आजतक में चित्रा त्रिपाठी की जितनी सैलरी थी उससे ज्यादा सैलरी एबीपी ने ऑफर की थी। इसलिए चित्रा त्रिपाठी ने एबीपी को चुना। इसके अलावा यह भी कहा जा रहा है कि जब से सुधीर चौधरी आज तक से जुड़े हैं तब से चित्रा त्रिपाठी ने आज तक को छोड़ने का मन बना लिया था।

चित्रा त्रिपाठी ने अपने करियर की शुरुआत 2005 में गोरखपुर दूरदर्शन से की थी। उन्होंने सहारा इंडिया, इंडिया न्यूज, न्यूज 24, ईटीवी नेटवर्क और एबीपी न्यूज सहित कई न्यूज चैनलों के लिए काम किया है।

2015 में उन्हें कश्मीर के कवरेज के लिए रामनाथ गोयनका पुरस्कार मिला था। चित्रा ने भारत में कई चुनावों और त्योहारों को कवर किया है जैसे कि 2017 का भारतीय राष्ट्रपति चुनाव, 2019 का भारतीय आम चुनाव, 2019 कुंभ मेला, 2021 पश्चिम बंगाल चुनाव, 2022 उत्तर प्रदेश चुनाव, 2022 ज्ञानवापी मस्जिद सर्वेक्षण और भी कई मुद्दों पर वह विशेष कार्यक्रमों को होस्ट कर चुकी हैं।

Recent Posts

आईपीएल 2024 शुरू होने से पहले धोनी की टीम चेन्नई को लगा झटका, बड़ा बल्लेबाज हुआ टीम से बाहर

इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें सीजन की शुरुआत 22 मार्च से होने की संभावना है।…

March 4, 2024

दूसरी बार‌ पिता बने विराट कोहली, सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी‌ जानकारी

टीम इंडिया के दिगग्ज बल्लेबाज विराट कोहली दूसरी बार पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी…

February 20, 2024

रवीना टंडन की बेटी खूबसूरती के मामले में बड़ी-बड़ी हीरोइनों को देती है मात, देखिए 15 तस्वीरें

रवीना टंडन बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री हैं। उन्होंने कई प्रमुख फिल्मों में अभिनय किया…

January 11, 2024

साल 2023 में भारतीय खिलाड़ियों ने बनाए 5 ऐसे रिकॉर्ड जिनका टूटना लगभग नामुमकिन

साल 2023 खत्म हो चुका है। भारतीय क्रिकेट‌ टीम के लिए 2023 का आकलन कर…

January 1, 2024

CID में ‘फ्रेडी’ का किरदार निभाने वाले एक्टर दिनेश फडनीस का निधन

टीवी के प्रसिद्ध क्राइम शो सीआईडी (CID) में 'फ्रेडरिक्स' की भूमिका के लिए सबसे लोकप्रिय…

December 5, 2023

ऐश्वर्या राय पर‌ घटिया बयान के बाद अब्दुल रज्जाक ने फिर से वर्ल्डकप में भारत की हार पर दिया विवादित बयान

भारतीय टीम के वर्ल्ड कप फाइनल में हार के‌ बाद भारतीय क्रिकेट फैंस काफी दुःखी…

November 24, 2023