Categories: खबरें

VIDEO: दीप्ति ने इंग्लैंड की जिस खिलाड़ी को रन आउट किया था, एक दिन बाद उसने भी वही कोशिश की

भारतीय महिला टीम और इंग्लैंड के बीच खेली गई वनडे सीरीज खत्म हो चुकी है इस सीरीज में भारतीय टीम ने इंग्लैंड को 3-0 से हराकर क्लीन स्वीप कर दिया। लेकिन इस सीरीज के आखिरी मैच में दीप्ति शर्मा के रन आउट करने पर उत्पन्न हुआ विवाद अभी तक खत्म नहीं हुआ है। क्रिकेट जगत में अभी भी इसको लेकर खूब चर्चा हो रही है। तीसरे मुकाबले में दीप्ति शर्मा ने चार्ली डीन को नॉन-स्ट्राइकर एंड पर रन-आउट कर दिया था, उस समय चार्ली डीन 47 रन पर थीं और इंग्लैंड को जीत के लिए सिर्फ 17 रन चाह थे। आउट होने के बाद चार्ली डीन की आंखों में आंसू आ गए थे और इंग्लैंड की टीम को भी झटका लगा था।

इंग्लैंड की 21 वर्षीय महिला खिलाड़ी चार्ली डीन इस वाकये को अभी तक‌ नहीं भूली है। रविवार को इंग्लैंड के लॉर्ड्स के ही मैदान पर 25 सितंबर को आयोजित राचेल हेहो फ्लिंट ट्रॉफी फाइनल में चार्ली डीन ने विपक्षी टीम के बल्लेबाज को कुछ उसी तरीके से आउट करने का प्रयास किया जैसे उनको एक दिन पहले दीप्ति शर्मा ने किया था। हालांकि डीन ने नॉन-स्ट्राइक एंड पर बेल्स गिराने के बजाय नॉर्दर्न डायमंड्स के बल्लेबाज लिन्से स्मिथ को क्रीज से बाहर ना निकलने की चेतावनी दी, लिन्से स्मिथ भी क्रीज से ज्यादा बाहर नहीं निकली थी और अपना बल्ला क्रीज पर जमा लिया।

यह सब देखकर मैदान पर मौजूद बाकी महिला खिलाड़ी हंस पड़ी और उन्हें एक दिन पहले का वाकया याद आ गया। इसकी एक‌ विडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। इस प्रकरण के बाद लोगों में चार्ली डीन के बारे में जानने की उत्सुकता बढ़ गई है और बहुत से लोगों ने उनके बारे में गुगल पर जानने की कोशिश की।

जानिए कौन है चार्ली डीन

आपको बता दें कि चार्ली डीन इंग्लैंड की दाएं हाथ की स्पिन गेंदबाज हैं इसके साथ ही वह अच्छी बल्लेबाजी भी कर सकती है। दीप्ति ने अगर उनको आउट ना किया होता तो वह भारत को हरा भी सकती थी। चार्ली ने सितंबर 2021 में न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया था। डेब्यू पहली सीरीज में ही 10 विकेट चटकाकर उन्होंने काफी सुर्खियां बटोरीं थी। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उन्हें अपना टेस्ट और टी20 डेब्यू का भी मौका मिला।

चार्ली डीन ने अपने क्रिकेट करियर में अब तक 19 वनडे मैच में 22.09 की औसत से 32 विकेट चटकाए हैं। इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 23 रन देकर 4 विकेट रहा है। वनडे इंटरनेशनल में चार्ली के बैट से कुल 172 रन निकले हैं। साथ ही, टेस्ट क्रिकेट में चार्ली डीन के नाम पर दो विकेट दर्ज हैं। वहीं टी20 इंटरनेशनल में चार्ली को अभी तक विकेट नहीं मिल पाई है।

Recent Posts

आईपीएल 2024 शुरू होने से पहले धोनी की टीम चेन्नई को लगा झटका, बड़ा बल्लेबाज हुआ टीम से बाहर

इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें सीजन की शुरुआत 22 मार्च से होने की संभावना है।…

March 4, 2024

दूसरी बार‌ पिता बने विराट कोहली, सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी‌ जानकारी

टीम इंडिया के दिगग्ज बल्लेबाज विराट कोहली दूसरी बार पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी…

February 20, 2024

रवीना टंडन की बेटी खूबसूरती के मामले में बड़ी-बड़ी हीरोइनों को देती है मात, देखिए 15 तस्वीरें

रवीना टंडन बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री हैं। उन्होंने कई प्रमुख फिल्मों में अभिनय किया…

January 11, 2024

साल 2023 में भारतीय खिलाड़ियों ने बनाए 5 ऐसे रिकॉर्ड जिनका टूटना लगभग नामुमकिन

साल 2023 खत्म हो चुका है। भारतीय क्रिकेट‌ टीम के लिए 2023 का आकलन कर…

January 1, 2024

CID में ‘फ्रेडी’ का किरदार निभाने वाले एक्टर दिनेश फडनीस का निधन

टीवी के प्रसिद्ध क्राइम शो सीआईडी (CID) में 'फ्रेडरिक्स' की भूमिका के लिए सबसे लोकप्रिय…

December 5, 2023

ऐश्वर्या राय पर‌ घटिया बयान के बाद अब्दुल रज्जाक ने फिर से वर्ल्डकप में भारत की हार पर दिया विवादित बयान

भारतीय टीम के वर्ल्ड कप फाइनल में हार के‌ बाद भारतीय क्रिकेट फैंस काफी दुःखी…

November 24, 2023