दिनेश कार्तिक बने जुड़वा बच्चों के बाप, उनकी दुसरी पत्नी दीपिका ने दिया दो बच्चों को जन्म

0
1
Dinesh Karthik Deepika Pallikal 696x365

भारतीय क्रिकेटर दिनेश कार्तिक के घर में किलकारी गूंजी हैं। वो जुड़वा बच्चों के पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी दीपिका पल्लिकल ने जुड़वां लड़कों को जन्म दिया है। खुद दिनेश कार्तिक ने अपने पिता बनने की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी और अपनी खुशी को बयां किया‌। बहुत से साथी क्रिकेटर दिनेश कार्तिक को पिता बनने पर बधाई दे रहे हैं।

दिनेश कार्तिक ने ट्वीटर पर दोनों बेटों के साथ अपनी, अपनी पत्नी दीपिका पल्लिकल और अपने कुत्ते की तस्वीर शेयर की और ये बताया कि हम 3 से 5 हो गए हैं। कार्तिक ने अपने दोनों बेटों के नाम की भी घोषणा कर दी है। दिनेश कार्तिक ने और दीपिका पल्लिकल ने अपने एक बेटे का नाम कबीर पल्लिकल कार्तिक रखा और दूसरे का नाम जियान पल्लिकल कार्तिक रखा। बच्चों के सरनेम में मां और बाप दोनों का मेल दिखा।


KKR ने कार्तिक को दी बधाई

दिनेश कार्तिक के पिता बनने पर उनकी IPL फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स भी पीछे नहीं रही। कोलकाता नाइट राइडर्स ने ट्वीट कर लिखा कि हमारी KKR फैमिली में 2 नए सदस्य के जुड़ने से अब और बड़ी हो गई है।


दिनेश कार्तिक और दीपिका पल्लिकल की शादी को 6 साल हो गए हैं। साल 2013 में उनकी सगाई हुई थी और 2015 में उन्होंने शादी कर ली थी। यह दिनेश कार्तिक की दुसरी शादी थी। उनकी पहली पत्नी निकिता ने दिनेश कार्तिक को साल 2012 में तलाक देकर भारत के ही क्रिकेट खिलाड़ी मुरली विजय से शादी कर ली थी।

Dinesh Karthik wife Dipika Pallikal

दिनेश कार्तिक ने 2004 में भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था। वे काफी पुराने खिलाड़ी हैं हालांकि उनको ज्यादा मौके नहीं मिले। कार्तिक ने अपने करियर में भारत के लिए 26 टेस्ट, 94 वनडे और 32 T20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 3000 से ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने भारत के लिए आखिरी मैच साल 2019 में खेला था‌। IPL में खेले 200 से ज्यादा मैचों में वो 4000 से ज्यादा रन बना चुके हैं। वे इस समय आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से खेलते हैं और इस टीम के कप्तान भी रह चुके हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here