Home खेल जगत IPL 2022: मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पांड्या को नहीं किया रिटेन, अब इस टीम के बन सकते हैं कप्तान

IPL 2022: मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पांड्या को नहीं किया रिटेन, अब इस टीम के बन सकते हैं कप्तान

0
IPL 2022: मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पांड्या को नहीं किया रिटेन, अब इस टीम के बन सकते हैं कप्तान

आईपीएल टीमों द्वारा रिटेन किये जाने वाले खिलाड़ियों के नाम का खुलासा हो चुका है। इस बार कुछ चौकाने वाले खुलासे हुए हैं। वहीं अगर 5 बार आईपीएल खिताब चुकी मुंबई इंडियंस की बात की जाए तो मुंबई ने अपने 4 खिलाड़ी रिटेन किये हैं। इन चार नामों के बारे में पहले से ही लोग जानते थे। लेकिन जो सबसे ज्यादा चौंकाने वाली खबर रही वह यह थी कि मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पांड्या को नहीं रिटेन किया। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जब से पांड्या ने मुंबई के लिए आईपीएल खेलना शुरू किया है तब से वह टीम के एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी रहे हैं।

मुंबई इंडियंस ने हार्दिक को नहीं रिटेन क्यों नहीं किया

Hardik Krunal Pandya

यह समय हार्दिक पांड्या के लिए ख़राब चल रहा है। कुछ दिन पहले अभी उनकी घड़ी के बारे में दुबई से लौटने पर उनसे पूछताछ हुई थी अब मुंबई ने उन्हें रिटेन नहीं किया है। टी20 वर्ल्ड कप में उनका प्रदर्शन भी साधारण रहा जिसकी वजह से उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में भी टीम में नहीं शामिल किया गया। वहीं अगर खेल की बात की जाए तो हार्दिक पांड्या पिछले कुछ समय से ख़राब फॉर्म में चल रहे हैं। वह एक आलराउंडर माने जाते हैं लेकिन वह बहुत ही कम गेंदबाजी कर पा रहे हैं।

वह अक्सर चोट से परेशान रहते हैं। पिछले दो आईपीएल सीजन में भी उन्होंने साधारण प्रदर्शन किया। इन्ही सब चीजों को देखते हुए मुंबई इंडियंस ने उन्हें रिटेन नहीं किया। हाल ही में जब साउथ अफ्रीका के लिए टीम चुनी जा रही थी तो उन्होंने टीम मैनेजमेंट से खुद को न चुनने की बात कही थी क्योंकि वह अपनी फिटनेस और गेंदबाजी पर और ज्यादा काम करना चाहते थे।

इस टीम के बन सकते हैं कप्तान

Hardik Pandya

जैसा कि सर्वविदित है कि आईपीएल 2022 में दो और नई टीमे शामिल होने जा रही है। इसमें अहमदाबाद और लखनऊ का नाम शामिल है। चूँकि पांड्या बड़ौदा से खेलते हैं और उन्हें मुंबई इंडियंस ने रिलीज कर दिया है तो ऐसे में अहमदाबाद मैनेजमेंट उन्हें टीम का कप्तान बना सकता है। यह देखना दिलचस्प होगा कि नीलामी में हार्दिक पांड्या के पीछे कौन पड़ता है।

हार्दिक पांड्या एक बहुत अच्छे बल्लेबाज हैं इसमें कोई शक की बात नहीं है। बस एक पारी की जरुरत है फिर हार्दिक पांड्या अपने फॉर्म में वापस लौट कर अकेले मैच जिता सकते हैं। इसलिए सभी टीमें चाहेंगी कि हार्दिक पांड्या उनकी टीम में शामिल हो। यहाँ तक कि मुंबई इंडियंस भी उन्हें अपनी टीम में शामिल करने के लिए जोर लगाएगी।

हार्दिक की जगह कीरोंन पोलार्ड किये गए रिटेन

Hardik Pandya Pollard

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कीरोंन पोलार्ड मुंबई इंडियंस के चौथे रिटेंशन थे। कीरोंन पोलार्ड 6 से 7 करोड़ की राशि में मान गए। जबकि ऐसा भी हो सकता है कि पांड्या को यह रकम कम लगी हो और वह चौथा रिटेंशन न चाहते हो इसलिए उन्होंने नीलामी में जाने का फैसला किया। संभावनाएं कुछ भी हो सकती है। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या मुंबई इंडियंस नीलमी में हार्दिक पांड्या के पीछे पड़ती है कि नहीं।

बताते चलें कि मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, सुर्यकुर्मार यादव और कीरोंन पोलार्ड को रिटेन किया है। दोनों पांड्या भाइयों को मुंबई इंडियंस ने रिलीज कर दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here