शादी के बंधन में बंधे भारतीय ‌खिलाड़ी ऋतुराज गायकवाड़, महिला क्रिकेटर के साथ की शादी

Rituraj Gayakwad Marriage Utkarsha

भारत और चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ शादी के बंधन में बंध गए हैं। यह शादी समारोह शनिवार 3 जून को महाराष्ट्र में हुआ। ऋतुराज ने अपनी शादी की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर साझा किया है।

बता दें कि गायकवाड़ इस समय लंदन में भारतीय टीम के साथ होते लेकिन शादी की डेट फाइनल होने की वजह से उन्होंने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल से हटने का फैसला किया। उनको स्टैंडबाई के रूप में चुना गया था।

351197901 649521576511845 371967815081741480 N E1685846071861

ऋतुराज ने भारत की ही एक महिला क्रिकेटर से शादी रचाई है। उनकी दुल्हन का नाम उत्कर्षा पवार है। दोनों आईपीएल फाइनल में भी साथ दिखे थे। उत्कर्षा ने आईपीएल खिताब जीतने के बाद महेंद्र सिंह धोनी से पैर छूकर आशीर्वाद भी लिया था। इसके फोटो और वीडियो वायरल हुए थे। गायकवाड़ ने आईपीएल 2023 में 590 रन बनाए थे।


ऋतुराज गायकवाड़ की पत्नी उत्कर्षा पवार भी एक क्रिकेटर हैं। वह महाराष्ट्र के लिए क्रिकेट खेलती हैं। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईपीएल 2023 का फाइनल जीतने के बाद ऋतुराज गायकवाड़ और उत्कर्षा ने ट्रॉफी के साथ फोटो खिंचवाई थी। उत्कर्षा पवार दाएं हाथ से बल्लेबाजी करती है और दाएं हाथ से मध्यम तेज गेंदबाजी भी करती है।

13 अक्टूबर 1998 को जन्मीं उत्कर्षा बचपन से ही खेलों में सक्रिय थीं। उन्होंने 11 साल की उम्र में क्रिकेट खेलना शुरू किया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here