Home खेल जगत IPL 2023: नीलामी में इंग्लैंड के खिलाड़ियों पर पैसों की बारिश, ये 3 खिलाड़ी ले गए 48 करोड़ रुपए

IPL 2023: नीलामी में इंग्लैंड के खिलाड़ियों पर पैसों की बारिश, ये 3 खिलाड़ी ले गए 48 करोड़ रुपए

0
IPL 2023: नीलामी में इंग्लैंड के खिलाड़ियों पर पैसों की बारिश, ये 3 खिलाड़ी ले गए 48 करोड़ रुपए

शुक्रवार को कोच्चि में आईपीएल 2023 के लिए मिनी ऑक्शन हुआ। जिसमें आईपीएल की सभी 10 फ्रेंचाइजियों ने जमकर पैसा लुटाया। खासकर इंग्लैंड के खिलाड़ियों की तो मौज ही कर दी। इस नीलामी के दौरान कुल 164.50 करोड़ रुपए खर्च हुए जिसमें 48 करोड़ तो 3 इंग्लैंड के क्रिकेटर ही ले गए। इंग्लैंड के ऑल राउंडर खिलाड़ी सैम करन इस आईपीएल में सबसे मंहगे बिकने वाले खिलाड़ी रहे। उनको पंजाब ने 18.50 करोड़ रुपए कमाए। इसी के साथ करन पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ते हुए आईपीएल के इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं।

इस मिनी ऑक्सन में इंग्लैंड 8 खिलाड़ी ही बिके जिसमें तीन खिलाड़ी मिलकर 48 करोड़ रुपए की कमाई कर गए। इंग्लैंड के खिलाड़ियों में सबसे पहली मोटी बोली हैरी ब्रुक्स पर लगी। राजस्थान रॉयल्स और रॉयल्स चैलेंजर्स बैंगलोर ने इस खिलाड़ी पर बोली लगाने की शुरुआत की, जब नीलामी 5 करोड़ के पार पहुंची तो सनराइजर्स हैदराबाद की टीम भी इसमें शामिल हो गई। अंत में सनराइजर्स ने इस खिलाड़ी को 13.25 करोड़ रुपए में खरीदा।

सबसे मंहगे बिके सैम करन

Sam Curran 300x225

टी20 वर्ल्ड कप 2022 में सैम करन को मैन ऑफ द टूर्नामेंट का अवार्ड मिला था। जिसकी वजह से हर किसी टीम की निगाहें उन पर थी। इस वजह से पंजाब किंग्स के अलावा मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर, राजस्थान रॉयल्स, चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स जैसी टीमों ने भी उनपर खूब बोलियां लगाई। हालांकि अंत में 18.50 करोड़ रुपए की में पंजाब ने उन्हें अपनी टीम में शामिल कर लिया। आपको बता दें कि पहले भी सैम करन पंजाब के लिए खेल चुके हैं लेकिन पंजाब ने बाद में उन्हें रिलीज कर दिया था।

बेन स्टोक्स पर भी हुई करोड़ों की बारिश

FB IMG 1668339760654 300x300

इंग्लैंड के एक और धाकड़ ऑल राउंडर खिलाड़ी बेन स्टोक्स पर भी पैसों की खूब बारिश हुई। बेन स्टोक्स का बेस प्राइस 2 करोड़ था इस बेस प्राइज के साथ राजस्थान रॉयल्स ने इस खिलाड़ी की नीलामी का आगाज किया जिसके बाद आरसीबी, एलएसजी और एसआरएच ने भी बेन स्टोक्स में दिलचस्पी दिखाई। जब नीलामी 15 करोड़ पर पहुंची तो चेन्नई सुपर किंग्स की एंट्री हुई और धोनी की टीम ने 16.25 करोड़ रुपए में इस बेहतरीन ऑल राउंडर खिलाड़ी को अपनी टीम में शामिल किया।

Harry Brook 300x225

हैरी ब्रुक्स, सैम करन और बेन स्टोक्स ने मिलाकर इस नीलामी में कुल 48 करोड़ रुपए कमाए। इसके अलावा 5 और इंग्लिश खिलाड़ियों की करोड़ों रुपए की कमाई हुई। जो रूट को राजस्थान ने 1 करोड़ में खरीदा। वहीं फिल सॉल्ट को दिल्ली ने 2 करोड़ में अपनी टीम में शामिल किया। रीस टॉपली 1.9 करोड़ और विल जैक्स 3.2 करोड़ रुपए में आरसीबी में गए, वहीं आदिल रशिद को 2 करोड़ में हैदराबाद ने खरीदा। इंग्लैंड के कुल 8 खिलाड़ी इस ऑप्शन में नीलाम हुए जिन्होंने कुल 58 करोड़ रुपए से अधिक रुपए कमाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here