रोचक जानकारी

दुनिया के सबसे सुरक्षित शहरों की सूची हुई जारी, जानिए टॉप दस में कौन से शहर हैं शामिल

आज हम आपको दुनिया के सबसे सुरक्षित शहरों के बारे में बता रहें हैं। दरअसल इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट (Economist Intelligence Unit) ने साल 2019 में दुनिया के सबसे सुरक्षित शहरों की सूची जारी की है। इसी सूची के आधार पर हम आपको दुनिया के उन सबसे सुरक्षित शहरों के बारे में बता रहें हैं। आप ये जरूर जानना चाहेंगे कि क्या इस लिस्ट में भारत का भी कोई शहर शामिल है या नहीं ? इसके बारे में बताने से पहले आपको ये बतां दे कि ‘Safest Cities in the World’ की सूची बनाने के लिए कई पैमानों को आंका जाता है उसके बाद ही यह लिस्ट तैयार की जाती है।

इन शहरों को पैमानों के आधार पर चार अलग-अलग श्रेणियों में बांटा गया है। जो हैं पर्सनल सिक्योरिटी, हेल्थ सिक्योरिटी, डिजिटल सिक्योरिटी और इंफ्रास्ट्रक्चर सिक्योरिटी। इन सभी श्रेणियों में भी अलग-अलग मानकों जैसे स्वास्थ्य, बुनियादी सुविधाएं, बुनियादी ढांचा, सुरक्षा के अलावा इस तरह के कुल 57 पैमानों को ध्यान में रखकर प्वॉइंट्स दिए गए हैं।

चलिए देखते हैं दुनिया के 10 सबसे सुरक्षित शहरों की सूची :

1. टोक्यो ( जापान ) 2. सिंगापुर 3. ओसाका ( जापान ) 4. एम्सटर्डम ( नीदरलैंड्स ) 5. सिडनी ( ऑस्ट्रेलिया )
6. टोरंटो ( कनाडा ) 7. वॉशिंगटन डीसी ( अमेरिका ) 8. कोपनहेगन ( डेनमार्क ) 9. सियोल ( दक्षिण कोरिया ) 10. मेलबर्न ( ऑस्ट्रेलिया )

इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट की इस सूची में (Safest Cities in the World) नंबर एक पर है जापान की राजधानी टोक्यो। खास बात यह है कि विश्व का सबसे अधिक आबादी वाला शहर भी टोक्‍यो ही है। इसकी जनसंख्या लगभग 3 करोड़ 80 लाख बताई जाती है। इतनी ज्यादा आबादी होने के बावजूद भी टोक्यो दुनिया का सबसे सुरक्षित शहर है। इस लिस्ट में जापान के 2 व ऑस्ट्रेलिया के भी 2 शहरों ने जगह पाई है।

अलग-अलग श्रेणियों के आधार पर दुनिया के सबसे सुरक्षित शहर :

पर्सनल सिक्योरिटी के मामले में टॉप 5 शहर :

1. सिंगापुर 2. कोपनहेगन 3. हॉन्गकॉन्ग 4. टोक्यो 5. वेलिंगटन

हेल्थ सिक्योरिटी के मामले में टॉप 5 शहर :

1. ओसाका 2. टोक्यो 3. सियोल 4. एम्सटर्डम 5. स्टॉकहोम

डिजिटल सिक्योरिटी के मामले में टॉप 5 शहर :

1. टोक्यो 2. सिंगापुर 3. शिकागो 4. वॉशिंगटन डीसी 5. लॉस एंजेल्स

इंफ्रास्ट्रक्चर सिक्योरिटी के मामले में टॉप 5 शहर :

1. सिंगापुर 2. ओसाका 3. बार्सिलोना 4. टोक्यो 5. मैड्रिड

वहीं अगर बात करें भारत के किसी शहर की तो इस लिस्ट में भारत के सिर्फ 2 शहर शामिल हैं और उनका नंबर भी बहुत बाद में आता है। भारत के शहर मुंबई को इसमें 45वां जबकि राजधानी दिल्ली को 52वां स्थान मिला है। पड़ोसी देश पाकिस्तान और बांग्लादेश की बात की जाए तो इसमें पाकिस्तान के करांची को 57वां व बांग्लादेश की राजधानी ढाका को 56वां स्थान मिला है।

यह भी पढ़ें : प्लेटफॉर्म टिकट क्या होता है ? जानिए इसके क्या फायदे है

Recent Posts

आईपीएल 2024 शुरू होने से पहले धोनी की टीम चेन्नई को लगा झटका, बड़ा बल्लेबाज हुआ टीम से बाहर

इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें सीजन की शुरुआत 22 मार्च से होने की संभावना है।…

March 4, 2024

दूसरी बार‌ पिता बने विराट कोहली, सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी‌ जानकारी

टीम इंडिया के दिगग्ज बल्लेबाज विराट कोहली दूसरी बार पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी…

February 20, 2024

रवीना टंडन की बेटी खूबसूरती के मामले में बड़ी-बड़ी हीरोइनों को देती है मात, देखिए 15 तस्वीरें

रवीना टंडन बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री हैं। उन्होंने कई प्रमुख फिल्मों में अभिनय किया…

January 11, 2024

साल 2023 में भारतीय खिलाड़ियों ने बनाए 5 ऐसे रिकॉर्ड जिनका टूटना लगभग नामुमकिन

साल 2023 खत्म हो चुका है। भारतीय क्रिकेट‌ टीम के लिए 2023 का आकलन कर…

January 1, 2024

CID में ‘फ्रेडी’ का किरदार निभाने वाले एक्टर दिनेश फडनीस का निधन

टीवी के प्रसिद्ध क्राइम शो सीआईडी (CID) में 'फ्रेडरिक्स' की भूमिका के लिए सबसे लोकप्रिय…

December 5, 2023

ऐश्वर्या राय पर‌ घटिया बयान के बाद अब्दुल रज्जाक ने फिर से वर्ल्डकप में भारत की हार पर दिया विवादित बयान

भारतीय टीम के वर्ल्ड कप फाइनल में हार के‌ बाद भारतीय क्रिकेट फैंस काफी दुःखी…

November 24, 2023