सोशल मीडिया पर भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें वो कार में रांची की सड़कों पर घूमते हुए दिख रहे हैं लेकिन इसी बीच जब उन्हें रास्ता नहीं पता चलता है तो वो अपनी कार रोककर सड़क पर लोगों को रोककर रास्ता पूछने लग जाते हैं।
धोनी को पहले भी कई बार रांची में अकेले घूमते हुए देखा जा चुका है लेकिन इस बार का वायरल वीडियो कुछ खास है। ये वीडियो धोनी की सादगी सादगी को दर्शाता है कि वो किस तरह से आम लोगों से बात करते हैं। इस वीडियो में धोनी रास्ता पूछते हैं, जिस पर वहां खड़े हुए लड़के उन्हें बताते हैं, एक गोल चक्कर आएगा, उसके बाद आप रांची की तरफ चले जाइए। इसके बाद धोनी फिर से कंफर्म करते हैं कि कौनसा वो सेकेंड मुर्ति वाला गोल चक्कर?
इस दौरान लोग उनके साथ सेल्फी भी लेते नजर आए और उन्होंने धोनी से हाथ भी मिलाया। वैसे धोनी ने
भले ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया हो लेकिन धोनी आज भी उतने ही लोकप्रिय है जितने अपने करियर के दौरान हुआ करते थे। आज भी कई सारे युवा खिलाड़ी उनसे कुछ भी सीखने का कोई मौका नही छोड़ते है।
This man is so simple and this simplicity is what makes him different from every other celebrity #MSDhoni #Dhoni pic.twitter.com/ErMlX3KGVX
— TAAGASTYA (@LalPatrakar) August 11, 2023
महेंद्र सिंह धोनी बाकी खिलाड़ियों की तरह सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं रहते हैं वो कभी कभी ही अपने इंस्टाग्राम पर कोई पोस्ट शेयर करते हैं। वो अपने शहर रांची स्थित अपने फार्म हाउस पर बहुत ध्यान देते हैं। यहां पर महेंद्र सिंह धोनी खेती करते हैं और काफी बड़ी मात्रा में खेती करते हैं। इसके अलावा धोनी ने कई जानवर भी पाल रखे हैं।
हाल ही में धोनी के जन्मदिन पर एक वीडियो भी आया था जिसमें धोनी अपने पालतू कुत्ते के साथ मौज मस्ती करते हुए देखे गए थे। रांची स्टेशन में फार्म हाउस पर महेंद्र सिंह धोनी कभी ट्रैक्टर चलाते तो कभी अपने पालतू जानवरों के साथ समय बिताते हुए देखे जाते हैं।