क़ुतुब मीनार के अलावा भी भारत में ये 4 उंची मीनारें हैं प्रसिद्ध

Popular Minars In India

अगर आप भारत की ऐतिहासिक जगहों के घूमने के शौकीन है तो आपने जरूर किले और मीनारों को अपनी बकेट लिस्ट में डाला होगा। राजधानी दिल्ली में ही आप एक से बढ़कर एक किले, मीनार, मस्जिद और मंदिर को देख सकते हैं। अगर ऊँचे मीनार की बात की जाए तो दुबई का ‘बुर्ज खलीफा’ और फ़्रांस का ‘एफिल टॉवर’ है।

वहीं अगर भारत में ऊँची मीनार की जब बात आती है तो मुंह से दिल्ली का क़ुतुब मीनार ही निकलता है। क़ुतुब मीनार भारत का सबसे मशहूर टूरिस्ट प्लेस है। यहाँ पर न केवल देश से बल्कि विदेशों से भी लोग घूमने के लिए आते है। आपको जानकर हैरानी होगी कि भारत में क़ुतुबमीनार जैसे कई और मीनारे हैं जो अपनी उंचाई के लिए फेमस है।

अगर आप ऊँची मीनारों के शौकीन है और क़ुतुबमीनार के अलावा भारत में कोई मीनार देखना चाहते हैं तो आज हम आपको ऐसी ही कुछ मीनारों के बारें में बताएँगे जो टूरिस्टों के लिए आकर्षण का केंद है।

चाँद मीनार, महाराष्ट्र

Chand Minar

चाँद मीनार महाराष्ट्र के दौलताबाद में स्थित है। ऐसा कहा जाता है कि यह भारत की दूसरी सबसे ऊँची मीनार है। यह मीनार ‘टावर ऑफ़ मून’ के नाम से पूरे भारत में मशहूर है। कहा जाता है कि इस मीनार का निर्माण अलाउद्दीन बहमनी ने सन्न 1445 में कराया था। इसके बारें में कहा जाता है कि यह मीनार दिल्ली में स्थित क़ुतुब मीनार से काफी मिलती-जुलती है। इस मीनार को इंडो-इस्लामिक वास्तुकला का बेहतरीन नमूना समझा जाता है।

झूलता मीनार, गुजरात

Jhulta Minar

झूलता मीनार गुजरात के अहमदाबाद में स्थित है। यह मीनार सैलानियों के लिए किसी रहस्यमय कहानी से कम नहीं है। इस मीनार को लेकर ऐसी अवधारणा है कि अगर एक मीनार को हिलाया जाता है तो अन्य दूसरी मीनार भी हिलने लगती है। इसमें बस कुछ सेकेण्ड ही लगता है। यह मीनार क्यों झूलती है इसके बारें में आज तक किसी को नहीं पता चल पाया है।

झूलने के कारण ही इसका नाम झूलता मीनार पड़ा है। यह मीनार अहमदाबाद रेलवे स्टेशन के सामने ही पड़ती है। ऐसा कहा जाता है कि यह मीनार 500 सालों से अपने अंदर रहस्यों को सजोये हुए है।

फ़तेह बुर्ज, पंजाब

Fatah Burj

पंजाब में स्थित फ़तेह बुर्ज भारत के सबसे मशहूर और प्रसिद्ध मीनारों में से एक है। इसे विजय टावर के नाम से भी जाना जाता है। यह पंजाब के गिरी गाँव में स्थित है। इसे सिखों द्वारा मुग़ल साम्राज्य के पतन के बाद बनाया गया था। इसकी ऊंचाई करीब 100 मीटर है। यह पंजाब में एक प्रसिद्ध टूरिस्ट प्लेस है।

शहीद मीनार, कोलकाता

Shaheed Minar Kolkata

कोलकाता शहर भारत का एक अद्भुत शहर है।इसे महलों का शहर कहा जाता है। यहाँ के मंदिर, मस्जिद और महल पूरी दुनिया में मशहूर हैं। कोलकाता कभी भारत की राजधानी हुआ करता था। कोलकाता में एक मीनार है जिसे शाहीद मीनार के नाम से जाना जाता है। यह ओचेरटोनी नाम से मशहूर है। इसका निर्माण ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी ने सन्न 1828 में किया था। इसे डेविड ओचेरटोनी की याद में बनाया गया था। कोलकाता में यह एक प्रसिद्ध टूरिस्ट प्लेस है।

यह भी पढ़ें : भारत की 5 ऐसी जगह जहां भारतीयों को ही नहीं मिलती एंट्री, लगा रखा है प्रतिबंध

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here