Home अजब-गजब हीरोइन से कम नहीं है ज्योतिरादित्य सिंधिया की पत्नी, दुनिया की 50 खूबसूरत महिलाओं में है शूमार

हीरोइन से कम नहीं है ज्योतिरादित्य सिंधिया की पत्नी, दुनिया की 50 खूबसूरत महिलाओं में है शूमार

0
हीरोइन से कम नहीं है ज्योतिरादित्य सिंधिया की पत्नी, दुनिया की 50 खूबसूरत महिलाओं में है शूमार

मध्य प्रदेश की राजनीति में ज्योतिरादित्य सिंधिया वह नाम जिसके बिना मध्य प्रदेश की राजनीति पिछले 30 सालों से अधूरी रही है। इसी साल सिंधिया ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थामा। इससे पूरे देश में कोलाहल मचा हुआ था। वैसे ज्योतिरादित्य सिंधिया अपने लुक को लेकर हमेशा चर्चा में रहते हैं। लेकिन क्या आपको मालूम है कि उनकी पत्नी कैसी दिखती हैं। अगर नहीं तो आज हम आपको सिंधिया की पत्नी के बारे में बतायेंगे।

हम आपको बता दें कि सिंधिया की पत्नी भी काफी खूबसूरत हैं. ज्योतिरादित्य सिंधिया की पत्नी का नाम प्रियदर्शनी सिंधिया हैं। प्रियदर्शनी का नाम दुनिया की 50 सबसे खूबसूरत महिला में दर्ज है। आइये उनके बारें में विस्तार से जानते हैं।

6 750x555 031220041734

प्रियदर्शनी का पूरा नाम प्रियदर्शनी राजे सिंधिया हैं। इनका जन्म 1975 में हुआ था। प्रियदर्शनी के पिता संग्राम सिंह गायकवाड़ बड़ौदा राज्य के अंतिम शासक प्रताप सिंह राव गायकवाड़ के बेटे थे। उनकी माँ आशराजे गायकवाड़ नेपाल के राणा वंश से संबंध रखती थी। प्रियदर्शनी ने मुंबई के कान्वेंट ऑफ़ जीसस एंड मेरी स्कूल से पढ़ाई की है। इस स्कूल को मुंबई में फोर्ट कान्वेंट के रूप में भी जाना जाता है। आगे की पढाई उन्होंने मुंबई के सोफिया कालेज फॉर वीमेंन से की है।

ज्योतिरादित्य सिंधिया और प्रियदर्शनी की शादी

1556610744priydarshini Raje

प्रियदर्शनी और ज्योतिरादित्य सिंधिया की शादी 12 दिसंबर 1994 में हुई थी। एक इंटरव्यू में ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बताया कि वह पहली बार प्रियदर्शनी से दिसंबर 1991 के दौरान दिल्ली में एक सामजिक समारोह में मिले थे। ज्योतिरादित्य सिंधिया इस समय संयुक्त राज्य अमेरिका में रहा करते थे जबकि प्रियदर्शनी राजे मुंबई में रहती थी। ज्योतिरादित्य ने बताया कि वह जब पहली बार प्रियदर्शनी को देखे थे तो उन्हें तभी पता चल गया था कि वह उनके लिए ही बनी हैं।

प्रियदर्शनी और ज्योतिरादित्य सिंधिया के दो बच्चे हैं। इन दोनों बच्चों में एक बेटा और एक बेटी है। सन्न 2008 में प्रियदर्शनी को ‘बेस्ट ड्रेस्ड-2008’ में शामिल किया गया था। सन्न 2012 में प्रियदर्शनी को फेमिना द्वारा भारत की 50 सबसे खूबसूरत महिला की लिस्ट में शामिल किया गया था।

Priyadarshini Scindia

ज्योतिरादित्य सिंधिया और प्रियदर्शनी की मुलाक़ात सन्न 1991 में एक दोस्त की पार्टी में हुई थी। ज्योतिरादित्य सिंधिया को पहली नज़र में ही प्रियदर्शनी से प्यार हो गया था। दोनों ने लगभग 3 साल तक एक दूसरे को डेट किया इसके बाद 12 दिसंबर 1994 में दोनों ने शादी कर ली।

दुनिया की 50 सबसे खूबसूरत शाही महिलाओं में है शामिल

ज्योतिरादित्य की माँ माधवी राजे सिंधिया की पहली पसंद प्रियदर्शनी थी। क्योंकि प्रियदर्शनी बहुत खूबसूरत थी। इसी वजह से माधवी ने प्रियदर्शनी को ग्वालियर राजघराने की बहू के रूप में स्वीकार किया। फैशन मैगजीन के एक सर्वे के मुताबिक़ प्रियदर्शनी का नाम दुनिया की 50 सबसे खूबसूरत शाही महिलाओं में शामिल है। सन्न 2012 में प्रियदर्शनी का नाम फेमिना द्वारा देश की 50 सबसे खूबसूरत महिलाओं में शामिल था।

Jyotiraditya Scindia Education

आज भी मध्यप्रदेश की राजनीति में ज्योतिरादित्य सिंधिया का नाम काफी बड़ा है। ज्योतिरादित्य सिंधिया राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के सगी-संबंधी हैं। वसुंधरा राजे भाजपा पार्टी से जुड़ी हुई है। मध्य प्रदेश में कमलनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दो साल के बाद कांग्रेस से इस्तीफा दिया। वह भाजपा का दामन थाम चुके हैं।

यह भी पढ़ें : ये हैं सांसद बनने वाली देश की तीन सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here