पाकिस्तान की हार पर भारत में नहीं यहां फूटे सबसे ज्यादा पटाखे, छक्का लगते ही लोग ​मनाने लगे जश्न

कल खेले गए दूसरे सेमीफाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बना ली। मैथ्यू वेड ने शाहीन अफरीदी को तीन छक्के लगाकर पाकिस्तान की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने एक बार फिर 2010 की तरह पाकिस्तान के वर्ल्ड कप जीतने से चूक गई। आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्टॉयनिस और मैथ्यू वेड की तूफानी पारी ने पाकिस्तानी दर्शकों को मायूस कर दिया।

आस्ट्रेलिया को आखिरी 9 गेंदो पर 18 रन चाहिए थे। मैथ्यू वेड ने अगली ही तीन गेंदों लगातार छक्के जड़कर एक ओवर बाकी छोड़ दिया। वेड की दमदार पारी की बदौलत पाकिस्तान को हराकर आस्ट्रेलिया ने फाइनल में जगह बना ली। अब 14 नवंबर को न्यूजीलैंड के साथ आस्ट्रेलिया का फाइनल होगा। देखना होगा कि कौन-सी टीम जीतती है।

पाकिस्तान की हार पर मना ज़श्न

एक तरफ जहां पाकिस्तानी अपनी टीम की हार से दुखी है वहीं दूसरी तरफ टी-20 विश्वकप सेमीफाइनल में पाकिस्तान की हार पर जश्न भी मनाया जा रहा है। सबसे ज्यादा जश्न अफगानिस्तान और बलूचिस्तान में मनाया जा रहा है। भारतीय क्रिकेट फैंस तो सिर्फ ट्वीटर पर मजे ले रहे हैं, लेकिन अफगानिस्तान और बलूचिस्तान के लोग सड़कों पर उतर रहे हैं, जिसके बाद पाकिस्तान में तनाव फैलने की खबर भी सामने आई हैं। पाकिस्तान अधिगृहित बलूचिस्तान में पाकिस्तान के हारते ही पटाखे फूटने लगे। लोग खुश होकर नाचने लगे।

दरअसल, बलूचिस्तान के लोगों पर पाकिस्तानी सेना बहुत जुल्म करती है। बलूचिस्तान के ऊपर सैन्य शक्ति से पाकिस्तान ने कब्जा कर लिया है, और उनको दबाकर रखती है ऐसे में वो इन पाकिस्तान के हारने पर खुशी मना रहे हैं। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। बलूच कार्यकर्ता शायजाद बलोच ने एक वीडियो ट्वीटर पर पोस्ट किया है, जिसमें बलूचिस्तान के लोग पाकिस्तान के हारने के बाद डांस करते नजर आ रहे हैं।


जैसे ही मैथ्यू वेड ने शाहीन शाह अफरीदी के 19वें ओवर की आखिरी गेंद पर छक्का लगाया, बलूचिस्तान में लोग खुशी से झूम उठे और तालियों की गड़गड़ाहट से पाकिस्तान की हार का स्वागत किया जाने लगा। खुशी की वजह से लोग अपनी कुर्सियों से उछल पड़े और एक दूसरे को बधाई देने लगे। ये तस्वीरें साफ तौर पर बताती हैं कि, पाकिस्तान के खिलाफ बलूचिस्तान के लोगों में कितनी नफरत और कितना गुस्सा भरा हुआ है।

भारत की हार पर भी फूटे थे पटाखे

जब भारत पाकिस्तान से पहले मैच में हारा तो भारत में मौजूद कुछ लोगों ने जमकर जश्न मनाया था और पटाखे फोड़े थे, उस वक्त जब भारत ने पाकिस्तान की जीत पर खुशी मनाने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की थी, तो पाकिस्तानी नेताओं ने उसे ‘जुल्म’ बताया था और भारत में पटाखे फूटने पर खुशी जताई थी, लेकिन अब जब बलूचिस्तान में पटाखे फूट रहे हैं तो वहीं लोग इसकी आलोचना कर रहे हैं।


पाकिस्तान की हार पर खुशी मनाने वालों में सिर्फ बलूचिस्तान के लोग ही शामिल नहीं हैं बल्कि अफगानिस्तान में भी पाकिस्तान की हार पर जमकर जश्न मनाया गया है और लोग सड़कों पर उतर आए और डांस करने लगे। बता दें कि बलूचिस्तान 1947 से पहले तक एक आजाद देश था लेकिन 1947 में पाकिस्तान ने अपनी सेना के जोर पर पूरे बलूचिस्तान पर कब्जा जमा लिया था और तब से लेकर आजतक बलूचिस्तान के लोग लगातार आजादी के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here