एक्ट्रेस अनुष्का सेन के नखरों से परेशान हुए प्रोड्यूसर्स, शो से किया बाहर

0
10
Anushka Sen Has Remove From The Show 696x365

टीवी पर हम जो कुछ भी देखते हैं वह बहुत ही मेहनत से शूट किया जाता है। कभी-कभी एक-एक मिनट की शूटिंग में घंटों लग जाते हैं। शूटिंग अगर लेट होती है तो प्रोड्यूसर को सबसे ज्यादा नुकसान होता है। कभी एक्टर के भी नखरे बहुत होते हैं जिसकी वजह से प्रोड्यूसर को उनकी मांगे मांगनी पड़ती है। कभी-कभी एक्टर खुद परेशानी में होता है तो जब वह कोई मांग करता है प्रोड्यूसर उसकी मनमानी समझते हैं।

उन्हें लगता है कि एक्टर नखरे दिखा रहा है। ऐसा ही कुछ मामला नज़र आ रहा है जी टीवी के सीरियल ‘अपना टाइम भी आयेगा’ की मेन लीड अनुष्का सेन और इस शो के प्रोड्यूसर के बीच में। इस वजह से अनुष्का सेन ने शो से किनारा कर लिया है। दोनों ने इस बात को लेकर एक दूसरे पर आरोप लगायें हैं। आइये इस बारें में विस्तार से जानते हैं।

प्रोड्यूसर का आरोप ‘अनुष्का के बहुत नखरे हैं’

Anuhka Sen

दरअसल सीरियल ‘अपना टाइम भी आयेगा’ को शुरू हुए सिर्फ कुछ हफ्ते ही हुए हैं। इस सीरियल के निर्माताओं ने शो की लीड एक्ट्रेस अनुष्का सेन को रिप्लेस करने का फैसला किया है। अनुष्का सेन और शो के प्रोड्यूसर के बीच काफी दिनों से तनातनी चल रही थी। प्रोड्यूसर ने आरोप लगाया कि अनुष्का शूट के बीच में स्टोरी बदल देती थी। इसके अलावा उन्हें हर सीन के बाद आराम करना होता था।

मात्र 17 एपिसोड ही हुए हैं शूट

anushka sen

शो को अभी 17 एपिसोड ही हुए हैं। और शो की लीड एक्ट्रेस को रिप्लेस करने की खबर आते ही दर्शकों को काफी धक्का लगा। इस बारे में अनुष्का के पापा ने आज तक के साथ हुई बातचीत में कहा है कि अनुष्का की तबियत ठीक नहीं रहती थी। वह शो के बीच में काफी बीमार हो गयी थी। 27 अक्टूबर को वह शूट में बेहोश भी हो गयी थी। 12-12 घंटे काम करने के कारण वह काफी थक जाती थी।

प्रोड्यूसर का आरोप

Anuhka Sen Pics

शो के प्रोड्यूसर वेद राज ने कहा कि किसी भी प्रोड्यूसर के लिए मात्र 18 एपिसोड के बाद लीड एक्ट्रेस को रिप्लेस करना आसान नहीं होता है। लेकिन हम यह निर्णय लेने के लिए मजबूर हो गए हैं। अनुष्का ने शुरुआत से ही काफी नखरें दिखाएँ। हालांकि हम उम्मीद कर रहे थे कि समय के साथ चीजें बदल जायेंगी लेकिन यह परिस्थिति समय के साथ और भी बदतर होती चली गयी।

वेद राज ने आगे कहा कि जब भी सीरियल का कोई इम्पोर्टेंट सीन शूट होना होता था तो अनुष्का को उसे करने में काफी दिक्कत होती थी। उन्हें घरेलु काम की चीजे करने के लिए कहा जाता था। जिसे वह नहीं करती थी। इसके लिए उनकी डबल मांग होती थी। वह अपनी सोशल मीडिया की इमेज को ख़राब नहीं करना चाहती थी।

सीरियल की कहानी

Anuska Sen Apna Time Aayega

इस सीरियल का पहला एपिसोड 20 अक्टूबर को प्रसारित हुआ था। अनुष्का सेन के साथ इसमें फह्मान खान भी मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। यह सीरियल एक गरीब लड़की की कहानी होती है जो बड़े-बड़े सपने देखती है और उसे पूरा करने में वह किसी से डरती नहीं है। लड़की इंजीनियरिंग डिप्लोमा कर चुकी होती है लेकिन पैसे न होने की वजह से आगे की पढाई नहीं कर पाती है और मजबूरन उसे एक बड़े घर में नौकर बनके रहना पड़ता है।

यह भी पढ़ें : सबको हंसाने वाली ‘टीवी की गंगूबाई’ सलोनी डैनी अब दिखने लगी है ऐसी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here