सर्दियों में दिल्ली के आस-पास इन 5 खूबसूरत जगहों की करें सैर, ठंड का लें पूरा मजा

Best destinations for winter around Delhi

वैसे तो घुमक्कड़ लोगों के लिए मौसम ज्यादा मायने नहीं रखता, उन्हें तो बस घुमने से मतलब होता है चाहे फिर गर्मी और या सर्दी। लेकिन फिर भी कुछ लोग सर्दियों में घूमना ज्यादा पसंद करते है और सर्दियों में घूमने की सबसे अच्छी जगह तलाशते हैं। दोस्तों सर्दियाँ दस्तक दे चुकी हैं। ऐसे में अगर आप भी कुछ अच्छी जगहों पर घूमने का प्लान बना रहे है तो ये पोस्ट जरूर आपकी मदद करेगी।

अगर आप दिल्ली या इसके आसपास के इलाकों में रहते हैं तो इस मौसम में हिमाचल की बर्फीली वादियों में जाना शायद ही पसंद करें क्योंकि वहाँ पर बहुत अधिक ठंड पड़नी शुरू हो चुकी है। इस मौसम में ज्यादा बर्फ़बारी होने के कारण कुछ पर्यटक वहाँ जाना पसंद नहीं करते हैं और वे दिल्ली के आस-पास ही घूमने के कुछ अच्छे विकल्प खोजते हैं।

आज हम दिल्ली के आसपास ऐसी ही कुछ बढ़िया जगहों के बारे में बात करेंगे जहाँ घूमने पर आपका फुल पैसा वसूल होगा। इन जगहों पर आप अपने परिवार और दोस्तों के साथ जाकर एन्जॉय कर सकते हैं। दिल्ली के आस-पास भी घूमने के ढेर सारे विकल्प है। तो आइये विस्तार से जानते हैं Best Destinations for winter around Delhi

1- आगरा

taj-mahal

दिल्ली के पास आगरा ही ऐसा शहर है जो अपनी ऐतिहासिक विरासत के लिए दिल्ली से टक्कर लेता है। अगर आप इस समय दिल्ली में हैं तो आगरा घूमने का प्लान बना सकते हैं। जैसा कि सभी जानते हैं कि आगरा ताजमहल (Taj Mahal) के लिए प्रसिद्ध है। ताजमहल को देखने की कई लोगों की ख्वाहिश होती है। इस मौसम में आप अपनी यह दिली ख्वाहिश पूरी कर सकते हैं।

ताजमहल के अलावा आप आगरा में आगरा फोर्ट, मेहताब बाग़, सिकंदरा जैसी जगहों का भी लुफ्त उठा सकते हैं। यहाँ से फतेहपुर सीकरी भी जाया जा सकता है। यहाँ का मौसम दिल्ली के मौसम की तरह ही रहता है। आप आगरा लॉन्ग ड्राइव का मजा लेते हुए भी जा सकते हैं। इसके अलावा आप दिल्ली से बस या ट्रेन भी पकड़ सकते हैं।

2- अलवर ( राजस्थान )

alwar tourist place

राजस्थान का अलवर जिला भी अपने ऐतिहासिक महत्व के लिए जाना जाता है। यह दिल्ली के नज़दीक भी पड़ता है। इस मौसम में यहाँ जाया जा सकता है। यहाँ की ऐतिहासिक इमारतें अपने आप में एक रोमांच छिपाएं बैठी हुई हैं। इसके अलावा आप यहाँ सिलीसेढ़ झील (Siliserh Lake) का भी आनंद ले सकते हैं। पार्टनर के साथ बैठकर झील का नज़ारा देखना सोने पे सुहागा जैसा होगा।

यहाँ एक नीमराना नाम की बहुत ही खूबसूरत इमारत भी है। दोस्तों के साथ इस इमारत का दीदार करना ट्रिप में चार चाँद लगा देगा। अलवर में एक लग्जरी रिजॉर्ट भी है, इसे सबसे रोमांटिक स्थलों में से एक माना जाता है।

3- जयपुर

Jaipur tourist places

राजस्थान की राजधानी और पिंक सिटी के नाम से मशहूर जयपुर अपनी ख़ूबसूरती के लिए फेमस है। अगर आप इस मौसम में जयपुर जाना चाहते हैं तो यह बहुत ही अच्छा समय है। जयपुर अपने शानदार महलों और इमारतों के लिए प्रसिद्ध है। यह शॉपिंग के लिहाज से भी काफी अच्छा शहर माना जाता है।

यहाँ पर हर साल वार्षिकी कार्यक्रम होते हैं जिसमे भाग लेने के लिए देश-विदेश से लोग आते हैं। यहाँ की हस्तशिल्पों की हज़ारों दुकानें पर्यटकों को ख़ासा भाती है। जयपुर में आप आमेर का किला, ना‍हरगढ़ किला, शीश महल, हवा महल, गणेश पोल और जल महल, जैसे लोकप्रिय पर्यटक स्‍थलों का मजा ले सकते हैं। इस मौसम में यहाँ एक बार घूमना तो बनता है।

4- लैंसडाउन (Uttarakhand)

Lansdowne Uttarakhand

अगर आप दिल्ली के आसपास ठंड का मजा लेना चाहते है तो तो इस वीकेंड आप लैंसडाउन का रुख कर सकते हैं। यह स्थान पर्यटकों को हर मौसम में भाता है। कारण यह है कि यहाँ का मौसम हमेशा खुशनुमा बना रहता है। यही इसकी खासियत है। अगर आप प्रकृति प्रेमी है तो यह जगह आपके लिए एक दम परफेक्ट रहेगी।

लैंसडाउन भारत के सबसे शांत और निर्जन हिल स्टेशनों में से एक है और जब से ब्रिटिश भारत आए थे, तब से यह एक लोकप्रिय डेस्टिनेशन रहा है।

लैंसडाउन अन्य हिल स्टेशनों के एकदम उल्टा है, क्योंकि यह अच्छी तरह से सड़कों के साथ जुड़ा हुआ है लेकिन शहर से दूर भी बहुत है। यह उत्तराखंड राज्य के पौड़ी गढ़वाल जिले में घने बांज और नीले देवदार के जंगलों से घिरे समुद्र तल से 1,700 मीटर की ऊँचाई पर स्थित है।

5- मसूरी (Uttarakhand)

Mussoorie-best-Tourist-Attractions-in-Uttarakhand

मसूरी को ‘पर्वतों की रानी’ कहा जाता है। यह उत्तराखंड में स्थित है। मसूरी एक हिल स्टेशन है। यह राजधानी देहरादून से लगभग 35 किलोमीटर (22 मील) और राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली से 290 किलोमीटर (180 मील) उत्तर में स्थित है। यह हिल स्टेशन गढ़वाल हिमालय श्रृंखला की तलहटी में है।

यह भी पढ़ें : Dubai के बारे में ये अनोखी बातें जानकर हैरान रह जायेंगे आप

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here