जानिए क्या हुआ जब धवन के बेटे जोरावर ने भुवनेश्वर से कहा अब नुपुर तुम्हारी नहीं मेरी बीवी है

bhuvneshwar kumar nupur nagar zorawar shikhar dhawan aesha

आपने भारतीय बल्लेबाज शिखर धवन को मैचों के दौरान खूब चौंके छक्के लगाते देखा होगा और मैदान पर उनके गब्बर वाले लुक को भी क्रिकेट फैंस काफी पसंद करते हैं। लेकिन क्या आप शिखर धवन के बेटे जोरावर के बारे में जानते हैं ? महज 6 साल का जोरावर भी अपने पापा शिखर धवन की तरह बहुत हंसमुख और मजाकिया स्वभाव का है। जोरावर अक्सर आईपीएल मैचों के दौरान अपनी मां आयशा के साथ दिखाई देता हैं। हाल ही में जोरावर के बारे में जिक्र करते हुए एक इंटरव्यू में भारतीय गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने ऐसा वाकया बताया जो आपको काफी दिलचस्प लगेगा।

भुवनेश्वर कुमार ने सुनाया मजेदार किस्सा :

Bhuvneshwar kumar with nupur nagar

तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने एक चैट शो में जोरावर से जुड़ा एक मजेदार वाकया सुनाते हुए बताया कि, ‘ एक बार जोरावर नुपुर के साथ खेल रहे थे इसी बीच मैंने कुछ मस्ती करने की सोची और जोरावर को कहा कि नुपुर मेरी पत्नी हैं तुम उसे परेशान करना बंद करो ‘ जिसके बाद जोरावर ने भुवनेश्वर कुमार को ऐसा जवाब दिया कि जवाब सुनकर भुवी सीधा क्लिन बोल्ड हो गए। दरअसल जोरावर ने कहा कि, ‘ नुपुर आज मेरी पत्नी हैं आपकी नहीं, आपका टाइम अब रविवार से शुरू होगा ‘ यह जवाब पाकर भुवनेश्वर कुमार हक्के बक्के रह गए और काफी हैरान हुए।

काफी शरारती है शिखर धवन का बेटा जोरावर :

bhuvneshwar kumar with shikhar dhawan son

भुवनेश्वर का कहना हैं कि जोरावर काफी शरारती बच्चा है और हर किसी के साथ बहुत मस्ती करता है। वह बाकी बच्चों से काफी अलग हैं। शिखर धवन और उनकी पत्नी आयशा मुखर्जी अक्सर उसकी मस्ती की विडियोज अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते रहते हैं। आपको उनके इंस्टाग्राम पर ऐसी कई सारी विडियो मिल जाएंगी। बता दें कि शिखर धवन और भुवनेश्वर कुमार दोनों आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से खेल चुके हैं। भुवनेश्वर कुमार ने नवंबर 2017 में अपनी बचपन की दोस्त नुपुर नागर के साथ शादी की थी। उनकी पत्नी नुपुर नागर एक इंजीनियर हैं।

शिखर धवन द्वारा शेयर की गई इस विडियो में आप दोनों की मस्ती देख सकते हैं जिसमें धवन ने जोरावर को अपने कंधों पर बैठा रखा है और वह अपने पापा के सिर पर नमक छिड़क रहा है। धवन विडियो में कहता है कि ये सिर पर बाल उगाने का फार्मूला है, नमक डालों और बाल आ जाएंगे।

इस विडियो को देखकर आप समझ गए होंगे कि वह कितनी शरारत करता है। जोरावर रोहित शर्मा व टीम के अन्य खिलाड़ियों के साथ भी कई बार मस्ती करते हुए देखे जा चुके हैं। बता दें कि शिखर धवन के तीन बच्चे हैं एक लड़का और दो लड़की। धवन की शादी 2012 में हुई थी उनकी पत्नी आयशा मेलबर्न की रहने वाली ब्रिटिश बंगाली हैं। वैसे आयशा की शादी एक बार पहले हो चुकी थी आयशा की पहली शादी ऑस्ट्रेलिया के बिजनेसमैन से हुई थी लेकिन बाद में उनका तलाक हो गया। आयशा और उनके पहले पति की दो बेटियां हैं जिनका नाम रेया और आलिया है। शिखर अपनी बेटियों को भी बेटे जितना ही प्यार करते हैं।

यह भी पढ़ें : » लड़कों से शादी करने के लिए तरसती हैं यहां की लड़कियां, खूबसूरत होने के बावजूद नहीं हो रही शादी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here