अपने पार्टनर से सभी लड़कियां चाहती हैं ये छह चीजें, लेकिन कभी बोल नहीं पाती

every-women-want-these-six-things-from-her-partner

ज्यादातर लड़कियां बातूनी होती हैं। कहा जाता है कि इन्हें कोई भी बात हजम नहीं होती। महिलाएं लंबे समय तक कोई भी बात सीक्रेट नहीं रख सकती। परंतु आज हम आपको महिलाओं की कुछ ऐसी बातों के बारे में बता रहे हैं जिनके बारे में सोचती तो बहुत हैं लेकिन किसी से शेयर नहीं करती। दरअसल कुछ ऐसी बातें भी है जिनको महिलाएं मन ही मन सोचती रहती है पर कभी जुबां पर नहीं आने देती। उनके मन में कुछ बातें ऐसी होती हैं जो वो अपने पार्टनर से चाहती है, मगर कभी कहती नहीं। तो चलिए जानते हैं..

इज्जत :

चाहे पुरूष हो या स्त्री हर कोई चाहता है कि सब उसकी इज्जत करें। खासतौर पर अगर महिलाओं की बात कि जाए तो, वे इज्जत और सम्मान की बहुत भूखी होती हैं और अपने साथी से यह अपेक्षा रखती है कि वो उनको हमेशा सम्मान दे। लड़कियां ऐसे लड़कों की बहुत पसंद करती हैं जो पूरे समाज के सामने उनकी इज्जत करता है। हालांकि वे अपनी इस ख्वाहिश को किसी को नहीं बताती है।

भावुक हो :

relationship pics

हर रिश्ते में भावनाएं होनी जरूरी हैं, बिना भावना के हर रिश्ता अधूरा होता है। लड़कियां चाहती है कि उनका पार्टनर भावुक स्वभाव का हो, क्योंकि अगर रिश्ते में भावनाएं नहीं होंगी तो दोनों एक-दूसरे को कभी नहीं समझ पाएंगे। कुछ लड़के बहुत पत्थरदिल होते हैं जिनको लड़कियां बिल्कुल पसंद नहीं करती और इन लड़कों की ये बात लड़कियों को बहुत बुरी लगती है। हर लड़की की ये ख्वाहिश होती है कि उसे ऐसा जीवनसाथी मिले जो हमेशा उसे दिल से प्यार करे।

जो गलती होने पर माफी मांगे :

महिलाओं को उदार स्वभाव के लड़के बहुत पसंद आते हैं जो अपनी हर छोटी से छोटी गलती के लिए अपने साथी से माफी मांगते हैं बहुत से लड़के अपनी अकड़ की वजह से गलती करने के बाद भी माफी नहीं मांगते ऐसे लड़कों से ज्यादातर लड़कियां दूर ही रहना पसंद करती हैं इसलिए अगर आपको लड़कियों से दोस्ती करनी है तो माफी मांगने की आदत डालनी होगी।

जो लॉन्ग ड्राइव पर ले जाये :

Long-Drive-Travel-with-partner

लड़कियों को अपने पार्टनर के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाने की बहुत इच्छा होती है लेकिन इस इच्छा को वे कभी जगजाहिर नहीं करती। लड़कियां अपने ब्वॉयफ्रेंड से यह उम्मीद करती हैं कि वह उनको अचानक कभी लॉन्ग ड्राइव पर ले जाए ताकि वो उनके साथ अकेले में कुछ क्वालिटी टाइम बिता सके।

ईमानदार हो :

हर रिश्ता ईमानदारी और विश्वास पर ही टिका होता है। लड़कियों के मन में अपने साथी को लेकर कई तरह की बातें चलती रहती है। लेकिन वे यह बातें अपने पार्टनर को बताती नही हैं। लड़कियां अपने मन ही मन सोचती है कि उसका पार्टनर उससे किसी तरह का झूठ न बोले और कभी धोखा ना दे।

शॉपिंग पर ले जाए :

shopping with girlfriend

शॉपिंग का नाम लेते ही तो लड़कियों के दिमाग की बत्ती जल जाती है, क्योंकि लड़कियों को शोपिंग करना बहुत अच्छा लगता है। कई बार वे अपने पार्टनर से इसके बारे में खुलकर बात नहीं करती और मन ही मन में सोचती रहती है। वह चाहती हैं कि उनका पार्टनर बिना कहे ही खुद उन्हें शॉपिंग कराने ले जाए और खूब सारी शॉपिंग कराए।

यह भी पढ़ें : शादीशुदा महिलाओं को किसी भी कीमत पर दूसरों से शेयर नहीं करनी चाहिए अपनी ये पांच चीजें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here