दुनिया की 9 सबसे खूबसूरत महिलाएं, बॉलीवुड की एक एक्ट्रेस भी है शामिल

पूरी दुनिया में हर साल सौंदर्य प्रतियोगिताएं होती है। सुन्दरियां चुनी जाती है। किसी देश विशेष में वहाँ की सिनेमा से ताल्लुक रखने वाली महिलाएं भी सौंदर्य प्रतियोगिताओं से चुनी गयी सुंदरियों से कम नहीं होती है। हॉलीवुड में ऐसी कई अभिनेत्री रही हैं जिनके रूप से सुंदरता का स्टैण्डर्ड तय होता है। इसमें सबसे पहला नाम आता है मर्लिन मुनरो का।

मुनरों की तरह गुज़रे जमाने में ऐसी कई महिलाएं रहीं हैं जिन्होंने अपने रूप से पूरी दुनिया को दीवाना बनाया। 21वीं के इस युग में हम बात करने जा रहें हैं 9 सबसे खूबसूरत महिलाओं की। आज हम दुनिया की 9 सबसे खूबसूरत महिलाओं के बारें में जानेंगे।

1- बेला हदीद

Bella Hadid

सबसे खूबसूरत महिलाओं के लिस्ट में बेला हदीद का नाम सबसे ऊपर आता है। बेला अमेरिका की सुपर मॉडल है। इनका पूरा नाम इसाबेला खैर हदीद है। इनका जन्म और परवरिश लॉस एंजेलिस, कैलिफोर्निया में रियल एस्टेट डेवलपर मोहम्मद हदीद और पूर्व मॉडल योल हदीद के घर में हुई। उनकी माँ एक डच मूल की अमेरिकी हैं, और उनके पिता फिलिस्तीनी अमेरिकी हैं। हदीद के दो भाई-बहन हैं। गिगी नामक एक बड़ी बहन, जो एक मॉडल भी है। एक कॉस्मेटिक सर्जन जूनियर डी सिल्वा द्वारा बेला को ‘दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला’ घोषित किया गया है।

2- लुपिता न्योंगो

Lupita Nyong'o

36 साल की मैक्सिकन-केन्याई अभिनेत्री लुपिता न्योंगो को ‘सबसे बेस्ट ड्रेस्ड’ का खिताब दिया गया है। लुपिता न्योंगो एक ऑस्कर विजेता अभिनेत्री है। इनका पूरा नाम ल्यूपिटा अमोंडी न्योंगो है। इनका जन्म 1 मार्च, 1983 को मैक्सिको सिटी, मैक्सिको में केन्याई माता-पिता डोरोथी ओगाडा बायतु और पीटर आन्यांग ‘न्योंगो’ के घर हुआ था। इनकी परवरिश केन्या में हुई। लुपिता ने 2018 की सुपरहीरो फिल्म ब्लैक पैंथर (2018) में सुपरवुमैन ‘नकीया’ का किरदार निभाया था। लुपिता खूबसूरत महिलाओं में भी शुमार है।

3- दीपिका पादुकोण

Deepika Padukone

भारतीय अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को पीपुल्स पत्रिका ने ‘इंडिआज मोस्ट ब्यूटीफूल वुमन’ का खिताब 2012 में दिया था। दीपिका पादुकोण एक भारतीय फिल्म अभिनेत्री के साथ-साथ फिल्म निर्माता भी हैं। भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली अभिनेत्री दीपिका ने तीन फिल्मफेयर पुरस्कार जीते हैं। वह देश की सबसे लोकप्रिय हस्तियों की सूची में शामिल हैं। टाइम पत्रिका ने 2018 में दुनिया के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों में दीपिका का नाम शामिल किया था।

4- बियॉन्से

Beyoncé

बियॉन्से गिसेले नोल्स-कार्टर एक अमेरिकी सिंगर, गीतकार, और अभिनेत्री हैं। वह ह्यूस्टन, टेक्सास में जन्मी और वहीं पली बढ़ी। अपने शानदार फिगर और सुंदरता के लिए बियॉन्से पूरी दुनिया में मशहूर हैं। बियॉन्से बेला हदीद के बाद ‘गोल्डन रेशियो ऑफ ब्यूटी फी’ की लिस्ट में दूसरे नम्बर पर आती हैं। इसके अलावा उन्हें पीपुल्स मैगजीन ने ‘दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला’ करार दिया है।

5- एम्बर हर्ड

Amber Heard

एम्बर हर्ड का पूरा नाम एम्बर लॉरा हर्ड है। वह एक अमेरिकी अभिनेत्री और मॉडल है। हर्ड टेक्सास में जन्मी और पली-बढ़ी हैं। अपनी नीली आँखों की वजह से एम्बर हर्ड दुनिया की सबसे खूबसूरत महिलाओं में गिनी जाती है। सर्जन जूलियन डी सिल्वा ने हर्ड को ‘गोल्डन रेशियो ऑफ ब्यूटी फी’ में शुमार किया है।

6- पिया वर्त्ज़बैक

Pia Wurtzbach

पिया वर्त्ज़बैक सन्न 2015 में मिस यूनिवर्स रह चुकी हैं। पिया एक फिलीपीन-जर्मन मॉडल हैं। वह दुनिया की सबसे खूबसूरत महिलाओ में शुमार की जाती है। इनका पूरा नाम पिया अलोंजो वर्त्ज़बैक है। प्रोफ़ेसनली इन्हें लोग ‘पिया रोमेरो’ के नाम से जानते हैं।

7- एरियाना ग्रैंडे

Ariana Grande

एरियाना ग्रैंडे एक अमेरिकी सिंगर हैं। यह उस समय चर्चा में आयी जब मेनचेस्टर में इनके एक कंसर्ट में आत्मघाती हमला हुआ। जितनी प्यारी एरियाना की आवाज उतनी ही सुंदर वह है। सर्जन जुलियाना डी सिल्वा ने एरियाना को सुंदरता की सूची में चौथे स्थान पर रखा है।

8- गिगी हदीद

Gigi Hadid

गिगी हदीद, बेला हदीद की बहन है। गिगी अपनी नीली आँखों की वजह से पूरी दुनिया में मशहूर हैं। इनका पूरा नाम जेलेना नोरा “गिगी” हदीद है। यह एक अमेरिकी फैशन मॉडल है। चार साल मे हदीद अंतरराष्ट्रीय ‘वोग’ मैगज़ीन कवर पर 35 बार दिखाई दी हैं।

9- कैटरिओना ग्रे

Catriona Gray

कैटरिओना ग्रे (Catriona Elisa Magnayon Grey) एक फिलीपीन-ऑस्ट्रेलियाई मॉडल, सिंगर और ब्यूटी क्वीन हैं। यह मिस यूनिवर्स 2018 रह चुकी हैं। वह मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता जीतने वाली चौथी फिलीपिना महिला हैं। इससे पहले, ग्रे को मिस यूनिवर्स फिलीपींस 2018 और मिस वर्ल्ड फिलीपींस 2016 का ताज पहनाया गया था। यह अपनी भूरी आँखों की वजह से पूरी दुनिया में मशहूर हैं।

यह भी पढ़ें : मिलिए बॉलीवुड के 7 ऐसे सितारों से जिन्होंने तलाकशुदा महिला से की है शादी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here