अंबानी परिवार की भगवान के प्रति है काफी आस्‍था, अब चार धाम के लिये दान किये इतने करोड़ रूपए

अमीर बन जाने का मतलब यह नहीं हो होता है कि बस अपने ऐशों-आराम के बारें में ही सोचा जाए। अमीरी का मतबल तब कुछ होता है जब आप अपनी संपत्ति से किसी को कुछ दान देते हैं। इस मामलें में भारत के सबसे अमीर परिवार मुकेश अम्बानी आगे रहा है। अम्बानी परिवार ने कोरोना काल के संकट के दौरान चारधाम धाम बोर्ड को बहुत बड़ी राशि दान की है। आइये जानते हैं कि कितनी बड़ी राशि अम्बानी परिवार ने चारधाम बोर्ड को दान में दिया है।

5 करोड़ का दिया दान

अम्बानी परिवार को हर साल देखा जाता है कि वह दर्शन के करने के लिए किसी न किसी धाम में अवश्य जाते हैं। मुकेश अम्बानी का परिवार धार्मिक तथा सामाजिक कार्यों में रूचि रखता है। मुकेश अम्बानी परिवार के छोटे बेटे अनंत अम्बानी ने चारधाम बोर्ड को पांच करोड़ रुपए का दान दिया है।

क्या होता है चारधाम बोर्ड?

Lord shiva kedarnath temple uttarakhand
Source

चारधाम बोर्ड उत्तराखंड स्थित केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री और 51 अन्य मंदिरों का प्रबंधन और कार्यभार संभालता है। बोर्ड के चीफ एग्ज्यूक्युटिव रविनाथ रमन ने अनंत अम्बानी की तरफ से मिले 5 करोड़ रूपये की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि वह अम्बानी परिवार द्वारा मिली इस राशि के बहुत आभारी हैं।

दान देने का कारण

दरअसल कोरोना काल के दौरान मंदिरों के बंद होने से प्रबंधन एवं पूजा पाठ बंद हो चुका था। इस वजह से चारधाम बोर्ड आर्थिक संकट से जूझ रहा था। बोर्ड में काम करने वाले कर्मचारियों को वेतन देने में मुश्किल आ रही थी। अम्बानी परिवार की ओर से मिली इस धनराशि का प्रयोग धार्मिक स्थानों के इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने और यात्रियों की सुविधाओं के लिए किया जायेगा।

चारधाम बोर्ड ने अम्बानी परिवार से मांगी थी मदद

आर्थिक संकट से जूझने के कारण चारधाम बोर्ड ने अम्बानी परिवार से संपर्क किया था। जिसके बाद अनंत अम्बानी ने यह दान दिया। बोर्ड के एडिशनल सीईओ बीडी सिंह ने इस बारें में बताया।

अम्बानी परिवार की श्रद्धा

आपको बता दें कि अम्बानी परिवार की भक्ति में काफी श्रद्धा है। अकसर यह परिवार बद्रीनाथ और केदारनाथ आता जाता रहता है। इसलिए इस मुश्किल समय में अनंत अम्बानी ने चारधाम बोर्ड की मदद की है। अनंत अम्बानी श्री बद्रीनाथ और श्री केदारनाथ मंदिर कमेटी के सदस्य हैं। बीते साल मार्च में अनंत को कमेटी में शामिल किया गया था।

पहले भी परिवार कर चुका है दान

यह पहली बार नहीं है जब अम्बानी परिवार ने चारधाम बोर्ड को दान दिया है। इससे पहले पिछले साल परिवार की तरफ से 2 करोड़ का दान दिया गया था। 2018 में मुकेश अम्बानी ने केदारनाथ और बद्रीनाथ में दर्शन किये थे। उन्होंने बेटी ईशा अम्बानी के शादी के कार्ड को मंदिर में चढ़ाया था। इस दौरान उन्होंने 51 लाख रुपए की रकम मंदिर की समिति को दी थी।

दान कर चले दुर्लभ हाथी

मुकेश अम्बानी के परिवार की धार्मिक कर्मकांड में आस्था का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि मुकेश अम्बानी बचपन से तीर्थस्थलों को दान करते आ रहे हैं। साल 2012 में उन्होंने तिरुपति मंदिर को एक सफ़ेद दुर्लभ हाथी दान में दिया था। हाथी के अलावा वह मंदिर परिसर में दुधारू गायों और भैसों को भी दान कर चुके हैं। अम्बानी परिवार तिरुपति मंदिर का दर्शन करने के लिए अक्सर आता जाता रहता है।

यह भी पढ़ें :6 महीने बंद रहते हैं केदारनाथ मंदिर के कपाट, अद्भुत है यह धाम जानिए इससे जुड़ी कुछ खास बातें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here