ये हैं विश्व क्रिकेट के 10 सबसे सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर, जानिए कौन है टॉप पर

top-10-best-wicketkeepers-in-the-world

ऐसा देखा गया है कि क्रिकेट में अक्सर बल्लेबाज़ों की बात की जाती है। वहीं अगर कुछ बात बाकी रह जाती है तो वह गेंदबाज की होती है। इसके बाद फील्डर की बात आती है। लेकिन टीम में सबसे बड़ा फील्डर जो होता है वह विकेटकीपर होता है। अगर कहा जाए कि क्रिकेट में विकेटकीपर और अम्पायर का काम सबसे मुश्किल होता है, तो यह गलत नहीं होगा।

कभी कभी विकेटकीपर गेंदबाज के लिए खुद रणनीति बनाता है क्योकि वह विकेट के पीछे से देख रहा होता है कि बल्लेबाज़ किस तरह से खेल रहा है और अगर इसे आउट करना है तो गेंदबाज़ को किस तरह से गेंदबाज़ी करनी है। अगर किसी भी टीम के पास अच्छा विकेटकीपर हो तो उस टीम के जीत के आंकड़े बढ़ जाते है। कभी कभी ऐसा भी होता है कि टीम का कप्तान जब विकेटकीपर हो तो फील्डिंग पर सारी रणनीति वही तैयार करता है। पूरी दुनिया ने यह तकनीक भारत के विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी की देखी है। आइये आज दुनिया के 10 सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर के बारें में जानते है-

1- मार्क बाउचर (दक्षिण अफ्रीका)

Mark Boucher

दुनिया के सबसे सफलतम विकेटकीपर की बात अगर आती है तो इसमें दक्षिण अफ्रीका के मार्क बाउचर का नाम सबसे पहले आता है। मार्क वेरडन बाउचर एक दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट कोच और पूर्व क्रिकेटर हैं इन्होने खेल के तीनों प्रारूप खेले हैं। बाउचर को अब तक के सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर बल्लेबाजों में से एक माना जाता है। एक विकेट कीपर द्वारा 532 कैच और 555 टोटल आउट होने के साथ उन्होंने सर्वाधिक टेस्ट आउट करने का रिकॉर्ड मार्क बाउचर ने बनाया है। मार्क ने अपने क्रिकेट करियर में 979 शिकार किये हैं। साल 2012 में इंग्लैंड दौरे पर उनकी आँख में चोट लगने से उन्होंने क्रिकेट को अलविदा कहने का फैसला किया।

2- एडम गिलक्रिस्ट (ऑस्ट्रेलिया)

Adam-Gilchrist

क्रिकेट खेल के इतिहास में सबसे बड़े विकेट कीपर-बल्लेबाज के रूप में गिलक्रिस्ट जाने जाते हैं। इनके नाम वनडे इंटरनेशनल (ODI) क्रिकेट में विकेट कीपर द्वारा सबसे अधिक शिकार करने का रिकॉर्ड 2015 था। इसके बाद कुमार संगकारा इनसे आगे निकल गए। गिलक्रिस्ट ऑस्ट्रेलिया के सफलतम विकेटकीपर है। इनके नाम कुल 888 इंटरनेशनल शिकार दर्ज है।

3- महेंद्र सिंह धोनी (भारत)

Mahindra-Singh-Dhoni-Jersey-Number-7

भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर की लिस्ट में तीसरे नम्बर पर आते है। धोनी के नाम पर इंटरनेशनल मैचों में कुल 829 शिकार दर्ज है। धोनी के नाम पर वनडे क्रिकेट में 123 स्टंपिंग करने का रिकॉर्ड दर्ज है। धोनी क्रिकेट इतिहास में सबसे सफल कप्तानों में से एक गिने जाते है। धोनी अपने कूल स्वाभाव के लिए जाने जाते है।

4- कुमार संगकारा (श्रीलंका)

Kumar Sangakkara Sri Lanka

श्रीलंका के पूर्व कप्तान कुमार संगकारा ने क्रिकेट के तीनो फार्मेटों में कुल मिलाकर 748 बल्लेबाज़ों का शिकार किया है। संगकारा क्रिकेट इतिहास के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले विकेटकीपर हैं। टेस्ट में इन्होने 12400 और वनडे में 14234 रन बनाएं हैं।

5- इयान हिली (आस्ट्रेलिया)

ऑस्ट्रलिया के इयान हिली को सफलतम विकेटकीपर में पांचवें स्थान पर गिना जाता है। इयान हिली साल 1988 में क्रिकेट में डेब्यू किया था। इन्होने रोड मार्श, जोकि ऑस्ट्रेलिया के बेहतरीन विकेटकीपर रह चुके, रिटायर होने के बाद विकेट के पीछे ऑस्ट्रेलिया के लिए जिम्मेदारी संभाली हैं। इनके नाम पर कुल 628 शिकार दर्ज हैं। टेस्ट क्रिकेट में इन्होने 395 तो वनडे क्रिकेट में 233 शिकार किये हैं।

6- ब्रेंडन मैक्कलम (न्यूज़ीलैंड)

Brendon McCullum

न्यूज़ीलैंड के पूर्व कप्तान रह चुके महानतम विकेटकीपर की लिस्ट में 6वें नम्बर पर आते हैं। मैक्क्लम ने क्रिकेट के तीनों में फार्मेटों में न्यूज़ीलैंड के लिए 530 खिलाडियों का शिकार किया है। विकेटकीपिंग के अलावा मैक्कलम अपनी धमाकेदार बल्लेबाज़ी के लिए जाने जाते हैं। यह न्यूज़ीलैंड के सबसे सफल कप्तानों में से एक हैं।

7- रोड मार्श (ऑस्ट्रेलिया)

Rod Marsh

रोड मार्श सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर की लिस्ट में 7वें नम्बर पर आते हैं। इनके नाम पर इंटरनेशनल क्रिकेट में 479 शिकार दर्ज हैं। मार्श अपनी चुस्ती, फुर्ती अरु मुस्तैदी के लिए जाने जाते हैं। इनके नाम फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 800 शिकार दर्ज हैं। मार्श 70 और 80 के दशक के सबसे अच्छे विकेटकीपर में से एक गिने जाते थे।

8-मोईन खान (पाकिस्तान)

Moin Khan

मोईन खान को पाकिस्तान का सबसे सफल विकेटकीपर माना जाता है। मोईन ने अपने इंटरनेशनल करियर में विकेट के पीछे 434 खिलाडियों का शिकार किया है। मोईन पाकिस्तान के कप्तान भी रह चुके हैं।

9- एलेक स्टीवर्ट (इंग्लैंड)

Alec Stewart (एलेक स्टीवर्ट)

एक ऐसा भी वक़्त था जब एलेक स्टीवर्ट को दुनिया का सबसे अच्छा विकेटकीपर माना जाता था। इनके नाम पर इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल 404 खिलाडियों को आउट करने का रिकॉर्ड है। जैक रसेल के रिटायर होने के बाद इंनलैंड के विकेट के पीछे जिम्मेदारी एलेक स्टीवर्ट ने ही संभाली थी।

10- एंडी फ्लावर (ज़िम्बाम्बे)

Andy Flower (एंडी फ़्लॉवर)

ज़िम्बाम्बे के पूर्व कप्तान और सबसे सफल खिलाड़ी रहे एंडी फ्लावर महानतम विकेटकीपर की लिस्ट में 10वें नम्बर पर आतें हैं। इनके नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में 316 खिलाडियों को आउट करने का रिकॉर्ड है। एंडी फ्लावर ने इंग्लैंड और भारत जैसी टीमों की कोचिंग भी दी है। इन्होंने ज़िम्बाम्बे के लिए 11 साल क्रिकेट खेला।

यह भी पढ़ें : मिलिए भारत के दस ऐसे क्रिकेट खिलाड़ियों से जो हैं बिल्कुल शुद्ध शाकाहारी, नॉन-वेज से रहते है दूर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here