Categories: खेल जगत

विजडन ने दशक के 5 सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटरों की सूची की जारी, भारत का यह इकलौता खिलाड़ी है शामिल

जिस तरह से हिन्दू धर्म में ‘गीता’ को पवित्र माना जाता है ठीक उसी तरह क्रिकेट में ‘विजडन’ मैगजीन को महत्व दिया जाता है। जैसा कि हम सभी जानते हैं कि पिछला दशक (2010-2019) समाप्त हो चुका है तो विजडन मैगजीन ने 5 क्रिकेट खिलाडियों को ‘विजडन क्रिकेटर ऑफ़ द डिकेड’ घोषित किया है। आइये इस बारें में विस्तार से जानते हैं।

‘विजडन क्रिकेटर ऑफ़ द डिकेड’ में जगह बनाने वाले 5 खिलाडी विराट कोहली, एबी डिविलियर्स, डेल स्टेन, एलिस पैरी और स्टीव स्मिथ हैं। इस लिस्ट में शामिल एलिस पैरी महिला क्रिकेट खिलाड़ी हैं। इन खिलाडियों को उनके प्रदर्शन के आधार पर इस लिस्ट में शामिल किया गया है।

इसके अलावा विजडन मैगजीन ने पिछले एक दशक में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले 50 क्रिकेटरों के नाम जारी किये हैं। इस लिस्ट में कोहली टॉप पर हैं। जबकि दक्षिण अफ्रीका के लिए खेल चुके हाशिम अमला दूसरे स्थान पर हैं।

आइये ‘विजडन क्रिकेटर ऑफ़ द डिकेड’ लिस्ट में जगह बनाने वाले खिलाड़ियों के रिकॉर्ड के बारें जानते है।

1- विराट कोहली (भारत)

विराट कोहली को ‘रन मशीन’ भी कहा जाता है यह नाम उनपे फिट भी बैठता है क्योंकि वह जिस गति और निरंतरता से रन बनाते हैं वह एक मशीन ही बना सकती है। विराट कोहली वर्तमान में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान हैं। वह मात्र 31 साल की उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट में 70 शतक और 7 दोहरे शतक जड़ चुके हैं। उनके रनों की गिनती 21 हज़ार से ज्यादा हो गयी है। पिछले तीन सालों से वह दुनिया में सबसे ज्यादा रन बना रहें हैं।

इसके अलावा इस समय विराट कोहली टेस्ट क्रिकेट और वनडे क्रिकेट में नंबर 1 बल्लेबाज़ है। कोहली लक्ष्य का पीछा करने में काफी मशहूर हैं। उनके रिकॉर्ड के आसपास फिलहाल कोई खिलाड़ी नहीं दिख रहा है। कोहली जिस तरह से अपना फार्म बनाये हुए है उसे देखकर लगता है कि वह क्रिकेट के सभी रिकॉर्ड तोड़ देंगे और ऐसा रिकॉर्ड स्थापित करेंगे जिसे तोड़ना नामुमकिन सा होगा।

कोहली को विजडन ने इसलिए टॉप में रखा है क्योंकि कोहली ने इस बीते दशक में सबसे ज्यादा रन बनाये हैं। अन्य बल्लेबाजों के मुकाबले वह 5775 रन ज्यादा है। वनडे में उनके नाम 43 शतक है और टेस्ट में 26 शतक। वनडे में अबतक वह 11,609 रन और टेस्ट में 7,202 रन बना चुके है।

2- स्टीव स्मिथ (ऑस्ट्रेलिया)

कोहली का अगर इस समय कोई सानी है तो वह स्मिथ है। कोहली और स्मिथ को अगर इस समय दुनिय का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज़ कहा जाए तो गलत नहीं होगा क्योंकि दोनों ICC की रैंकिंग में पहले और दूसरे स्थान पर है। स्मिथ ने कोहली के बाद 2010 में डेब्यू किया था। अब तक स्मिथ 72 टेस्ट मैचों में 26 शतक, 28 अर्द्धशतक और 3 दोहरे शतक 7149 रन बना चुके है। 118 वनडे में स्मिथ ने 8 शतक और 23 अर्द्धशतक की मदद से 3810 रन बनाये हैं।

इस दशक में ऑस्ट्रेलिया की कई जीत में स्मिथ का हाथ रहा है। फिर चाहे एशेज हो या 2015 का वर्ल्डकप। स्मिथ ने अपने प्रदर्शन ऑस्ट्रेलिया को कई मौको पर जीत दिलाई है। दिलचस्प बात है कि स्मिथ जब ऑस्ट्रलियाई टीम में शामिल हुए थे तो वह लेग स्पिनर की वजह से शामिल हुए थे लेकिन आज वह एक प्योर बल्लेबाज़ है। इसलिए विजडन ने उन्हें क्रिकेटर ऑफ़ द डिकेड की लिस्ट में शामिल किया है।

3- एबी डिविलियर्स (दक्षिण अफ्रीका)

मिस्टर 360 के नाम से मशहूर एबी डिविलियर्स अपने अलग तरह के शॉट खेलने के तरीके की वजह से जाने जाते हैं। एबी डिविलियर्स के नाम वनडे क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड है। उन्होंने 31 गेंदों में वेस्टइंडीज के खिलाफ शतक लगाया था। यही नहीं उनके नाम सबसे तेज 50, 100 और 150 रन बनाने का रिकॉर्ड है। हालांकि एबी डिविलियर्स अब सन्यास ले चुके हैं लेकिन अब भी फ्रैंचाइज़ी लीग में खेलते हैं।

एबी डिविलियर्स ने 2004 में टेस्ट डेब्यू और 2005 में वनडे क्रिकेट में डेब्यू किया था। तब से लेकर अब तक वह इंटरनेशनल क्रिकेट में 20014 रन बना चुके हैं। जिसमे कुल मिलाकर 47 शतक और 2 दोहरे शतक शामिल है। एबी डिविलियर्स भले ही रिटायर हो गए हैं लेकिन उनके अब भी इंटरनेशनल क्रिकेट में वापस लौटने की चर्चाएं होती है।

4- एलिस पैरी (ऑस्ट्रेलिया)

ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेट खिलाड़ी ने क्रिकेटर ऑफ़ द डिकेड में जगह बनाने वाली एकमात्र महिला खिलाड़ी हैं। पैरी की उम्र महज 29 साल है। इनका डेब्यू टेस्ट क्रिकेट में 2008 में पाकिस्तान के खिलाफ और वनडे में डेब्यू न्यूजीलैंड के खिलाफ 2007 में हुआ था।

एलिस पैरी ने अपने करियर में कुल 231 मैच खेलें है जिसमे उन्होंने 4747 रन बनाए हैं। टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने 13 पारियों में कुल 624 रन बनाये हैं। टेस्ट में उनका औसत 78 का है और उनका सर्वोच्च स्कोर 213 है।

वनडे मैचों में पैरी ने 52 की औसत से 2 शतक और 27 अर्धशतक की मदद से 3022 रन बनाये हैं। इसके अलावा वह 289 विकेट भी ले चुकी हैं। अपने इसी आंकड़ों की वजह से उन्होंने विजडन क्रिकेटर ऑफ़ द डिकेड में जगह बनायी है।

5- डेल स्टेन (दक्षिण अफ्रीका)

टेस्ट क्रिकेट से सन्यास ले चुके डेल स्टेन आधुनिक समय के सबसे अच्छे गेंदबाज़ हैं। क्रिकेट वैसे तो बल्लेबाजों का खेल समझा जाता है लेकिन जिस तरह से स्टेन ने अपने करियर में रिकॉर्ड बनाये हैं उन्हें देखकर हर गेंदबाज़ उन्हें अपना आइडल मानता है।

स्टेन ने कुल 264 इंटरनेशनल मैच खेलें हैं। इन मैचों में उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के लिए कुल 696 विकेट लिए हैं। डेल स्टेन वैसे तो टेस्ट स्पेसिलिस्ट गेंदबाज़ माने जाते हैं लेकिन अगर क्रिकेट के तीनों फार्मेट को मिलाकर देखा जाए तो ट्वेंटी क्रिकेट में उनका औसत शानदार हैं। यह चौकाने वाली बात है।

स्टेन को 2013 में विजडन क्रिकेटर ऑफ़ द इयर उअर इसी साल विजडन लीडिंग क्रिकेटर इन द वर्ल्ड ऑफ द इयर का अवार्ड मिला था। इसके अलावा उन्हें 2014 में विजडन क्रिकेटर्स अलमैक में नामित किया गया था। इस समय स्टेन दक्षिण अफ्रीका के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी हैं।

यह भी पढ़ें : ये हैं विश्व क्रिकेट के 10 सबसे सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर, जानिए कौन है टॉप पर

Recent Posts

आईपीएल 2024 शुरू होने से पहले धोनी की टीम चेन्नई को लगा झटका, बड़ा बल्लेबाज हुआ टीम से बाहर

इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें सीजन की शुरुआत 22 मार्च से होने की संभावना है।…

March 4, 2024

दूसरी बार‌ पिता बने विराट कोहली, सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी‌ जानकारी

टीम इंडिया के दिगग्ज बल्लेबाज विराट कोहली दूसरी बार पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी…

February 20, 2024

रवीना टंडन की बेटी खूबसूरती के मामले में बड़ी-बड़ी हीरोइनों को देती है मात, देखिए 15 तस्वीरें

रवीना टंडन बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री हैं। उन्होंने कई प्रमुख फिल्मों में अभिनय किया…

January 11, 2024

साल 2023 में भारतीय खिलाड़ियों ने बनाए 5 ऐसे रिकॉर्ड जिनका टूटना लगभग नामुमकिन

साल 2023 खत्म हो चुका है। भारतीय क्रिकेट‌ टीम के लिए 2023 का आकलन कर…

January 1, 2024

CID में ‘फ्रेडी’ का किरदार निभाने वाले एक्टर दिनेश फडनीस का निधन

टीवी के प्रसिद्ध क्राइम शो सीआईडी (CID) में 'फ्रेडरिक्स' की भूमिका के लिए सबसे लोकप्रिय…

December 5, 2023

ऐश्वर्या राय पर‌ घटिया बयान के बाद अब्दुल रज्जाक ने फिर से वर्ल्डकप में भारत की हार पर दिया विवादित बयान

भारतीय टीम के वर्ल्ड कप फाइनल में हार के‌ बाद भारतीय क्रिकेट फैंस काफी दुःखी…

November 24, 2023