रोचक जानकारी

जानिए शादी के बाद क्यों चलता है महिलाओं का अफेयर ? यह है वजह

मोबाइल और एंटरटेनमेंट की इस वर्तमान दुनिया में विचारों और भावनाएं एक तरह से खुली किताब की तरह हो गयी है। इंटरनेट के इस जमाने में कोई भी चीज़ पर्सनल नहीं रह गयी है। इन सब चीज़ों का अगर लाभ है तो इसके नुकसान भी है। हर एक चीज़ के दो पहलू होते हैं, अच्छा और बुरा। तकनीक इंसान को स्मार्ट तो बना रही है लेकिन भावना शून्य भी बना रही है।

तकनीक का अगर किसी चीज़ पर सबसे बुरा असर पड़ा है तो वह है रिश्ता। एक रिश्ता है शादी के बाद अवैध संबंध यानि एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर। अक्सर देखा गया है कि एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर में महिलाओं को दोषी ठहराया जाता है। यह दुनिया हमेशा दूसरों पर उंगली उठाती है ठीक इसी तरह से जब किसी औरत के चरित्र को गलत ठहराया जाता है तो उसकी मजबूरी और कारण पर ध्यान नहीं दिया जाता है।

पुरुष प्रधान समाज में पुरुष का चरित्र जितना उज्जवल होना चाहिए उतना ही महिला का भी होना चाहिए। किसी भी रिश्ते का लंबे समय तक चलना उस रिश्ते में रहने वाले दोनों लोगों के विश्वास और सच्चाई पर निर्भर करता है। प्यार के रिश्ते में बेवफाई सबसे बड़ा जुर्म होता है।

अगर कोई महिला अपने रिश्ते में बेवफाई करती है तो इसका ये मतलब नहीं होता है कि वह अपनी सिर्फ हवस के लिए ही मर्यादा को लांघती है। जब रिश्ते में भावनाएं मेल नहीं खाती हैं तो रिश्ते में दरार आने लग जाती है। कुछ तो ऐसे रिश्ते को ज़िन्दगी भर ढोते रहते हैं और कुछ मर्यादा की चारदीवारी को लांघ कर अपनी मन की सुनते हैं।

आज हम जानेंगे कि ऐसा क्या कारण हैं कि एक महिला शादी के बाद किसी से प्रेम संबंध बनाती है।

1- अतीत से उभर न पाना

आजकल हम सभी जानते हैं कि शादी से पहले हर किसी का अपना क्रश और प्रेमी होता है। जब उनकी शादी की जाती है तो यह शादी समाज और परिवार के दबाव में की जाती है। लोग शादी तो कर लेते हैं लेकिन उनका पहला प्यार उनके मन में सदा के लिए बना रहता है। जब वही प्यार शादी के बाद नहीं मिल पता तो बीता हुआ समय उन्हें याद आने लगता है।

अगर एक महिला की बात की जाए तो जब उसके इमोशन को, उसकी फीलिंग को पति ठीक से नहीं समझता है और उसकी इज्जत नहीं करता है तो वह किसी ऐसे व्यक्ति को ढूढ़ती है जो इस सब कमी को पूरा कर सके। महिला अपने पहले प्यार की तरह ही फीलिंग चाहती है। जब महिला इस चीज़ के लिए लालायित रहती है तो उसे कोई न कोई ऐसा पुरुष मिल जाता है जो उसे उसकी शादी में बेवफाई करने को मजबूर कर देता है और महिला एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर करने को मजबूर हो जाती है। एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर होने का एक कारण अतीत से न उबर पाना भी है।

2- शादी से ऊब जाना

कहते हैं कि इंसान किसी भी चीज़ से बहुत जल्दी बोर हो जाता है। अगर यह बात शादी के रिश्ते में आजकल लागू हो तो कोई अचरज की बात नहीं होगी। ऐसा देखा गया है कि एक महिला जब शादी से ऊब जाती है तो वह अपनी ज़िन्दगी में रोमांच और ताजगी लाने के लिए शादी के रिश्ते से बाहर देखती है।

एक ही ढर्रे और एक ही जगह पर चल रही शादीशुदा ज़िन्दगी में अक्सर उबाऊपन आता है। छोटे शहरों में यह चीज़ें कम देखने को मिलती हैं। लेकिन जहाँ लोग ज्यादा पढ़े-लिखे होते हैं, ज्यादा दुनिया देखी होती है वहाँ लोग शादी में एक समय बोरियत महसूस करने लगते हैं।

3- फीलिंग का मेल न खाना

एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर होने का सबसे बड़ा कारण फीलिंग को न समझ पाना है। जब पति पत्नी की फीलिंग को नहीं समझेगा तब वह उसकी इज्जत नहीं करेगा। आज के जमाने की महिला एक वक़्त का खाना खा लेगी लेकिन अगर उसे पति से इज्जत नहीं मिले तो वह बागी हो जाती है। जिसका परिणाम होता है कि वह किसी ऐसे व्यक्ति के प्यार में पड़ जाती है जो उसकी फीलिंग को समझता है। भावनाओं का आपस में न जुड़ना भी आजकल एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर होने का एक बड़ा कारण है।

4- रिश्ते में बदला लेना

रिश्ते में बदला लेना दो तरह का होता है। महिला अपने पति से तब बदला लेती है जब उसका पति उसकी इज्जत नहीं करता है तो वह विद्रोही हो जाती है। दूसरा जब उसके पति का कहीं और अफेयर चल रहा हो तो पत्नी भी पति को सबक सिखाने के लिए रिश्ते से बेवफाई कर जाती है।

जब पति बेवफाई करता है तो पत्नी भी निर्भीक हो जाती है। वह भी फिर अपनी दबी भावनाओं को इजहार करती है और या तो अपने पुराने प्रेमी या किसी और के साथ शादी के बाद संबंध बना लेती है।

5- सेक्स भी है सबसे बड़ा कारण

जब शादी में सेक्स कम होता है या महिला अपने पति से सेक्सुअली असंतुष्ट होती है तो वह पति से बेवफाई करती है। सेक्स एक शारीरिक जरूरत होती है जब महिला अपने पति से संतुष्ट नहीं हो पाती तो वह किसी ऐसे पुरुष को खोजती है जो उसकी जरूरत को पूरा कर सके। जब शादीशुदा ज़िन्दगी में कम सेक्स होता है तो रिश्ता बिखरता है।

6- महिला का स्वाभिमान कम होना

कभी-कभी ऐसा होता है कि महिला को लगता है कि उसका स्वाभिमान काफी कम है और ज्यादा इज्जत और अपने स्वाभिमान के लिए वह दूसरों से प्रेम संबंध बना लेती है। जब पति पत्नी को उसका अधिकार, हक़ और रुतबा उसे नहीं देता है तो महिला बागी और बेखौफ हो जाती है। एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर होने का यह भी एक बड़ा कारण है। इसके अलावा भी आपको कोई कौन से कारण लगते हैं तो आप हमें कमेंट करके जरुर बताएं

यह भी पढ़ें : आजकल के लड़कों को क्यों पसंद आती हैं छोटे कद की लड़कियां ? ये है दिलचस्प वजह

Recent Posts

आईपीएल 2024 शुरू होने से पहले धोनी की टीम चेन्नई को लगा झटका, बड़ा बल्लेबाज हुआ टीम से बाहर

इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें सीजन की शुरुआत 22 मार्च से होने की संभावना है।…

March 4, 2024

दूसरी बार‌ पिता बने विराट कोहली, सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी‌ जानकारी

टीम इंडिया के दिगग्ज बल्लेबाज विराट कोहली दूसरी बार पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी…

February 20, 2024

रवीना टंडन की बेटी खूबसूरती के मामले में बड़ी-बड़ी हीरोइनों को देती है मात, देखिए 15 तस्वीरें

रवीना टंडन बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री हैं। उन्होंने कई प्रमुख फिल्मों में अभिनय किया…

January 11, 2024

साल 2023 में भारतीय खिलाड़ियों ने बनाए 5 ऐसे रिकॉर्ड जिनका टूटना लगभग नामुमकिन

साल 2023 खत्म हो चुका है। भारतीय क्रिकेट‌ टीम के लिए 2023 का आकलन कर…

January 1, 2024

CID में ‘फ्रेडी’ का किरदार निभाने वाले एक्टर दिनेश फडनीस का निधन

टीवी के प्रसिद्ध क्राइम शो सीआईडी (CID) में 'फ्रेडरिक्स' की भूमिका के लिए सबसे लोकप्रिय…

December 5, 2023

ऐश्वर्या राय पर‌ घटिया बयान के बाद अब्दुल रज्जाक ने फिर से वर्ल्डकप में भारत की हार पर दिया विवादित बयान

भारतीय टीम के वर्ल्ड कप फाइनल में हार के‌ बाद भारतीय क्रिकेट फैंस काफी दुःखी…

November 24, 2023