बॉलीवुड की इस हसीना के साथ अधूरी रह गई जहीर खान की लव स्टोरी, करना चाहते थे शादी

भारत में क्रिकेट और फिल्में सबसे ज्यादा चलती हैं। इन दोनों प्रोफेशन से जुड़े लोगों की चर्चा भी खूब होती है। इन दोनों क्षेत्रों के शख्सियत के बीच रिश्ता भी काफी मशहूर होता है। चाहे यह रिश्ता प्यार का हो या दोस्ती का, ख़बरें जरूर बनती है। अक्सर देखा गया है कि फिल्म से जुड़े लोग अपने पसंदीदा खिलाड़ी को चीयर करने के लिए मैदान में दर्शक बनकर जाते हैं।

क्रिकेट और बॉलीवुड की कई ऐसी जोड़ियाँ है जो बहुत मशहूर हुई। इनका प्यार काफी मशहूर हुआ। कई को एक दूसरे का प्यार मिला, पर कुछ ऐसे भी अभागे रह गए जिन्हें उनका प्यार नहीं मिल सका और वह बॉलीवुड और क्रिकेट के संगम को शादी तक न पहुँचा सके। हालांकि जब भी क्रिकेट और बॉलीवुड की जोड़ी की बात होती है तो सबसे पहला नाम मंसूर अली खान पटौदी और शर्मिला टैगोर का आता है। हाल ही में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा इस फेहरिस्त में बहुत चर्चित रहे हैं।

Isha Sharvani and Zaheer Khan

आज हम एक ऐसी जोड़ी के बारें में बात कर रहे हैं जो शादी के बंधन तक तो नहीं पहुँच पायी लेकिन चर्चा में जरूर रही। यह जोड़ी है पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान और एक्ट्रेस ईशा शेरवानी (Isha Sharvani) की।

बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा शेरवानी पर अटका था जहीर खान का दिल :

हम सभी जानते हैं कि वर्तमान में जहीर खान (Zaheer Khan) ने ‘चक दे इंडिया’ गर्ल सागरिका घटगे (Sagarika Ghatge) से शादी की है। लेकिन एक ऐसा भी वक़्त था जब जहीर का दिल ईशा शेरवानी के लिए धड़का करता था। यह बात करीब 2005 की है। दोनों की पहली मुलाक़ात इसी साल तब हुई थी जब जहीर ऑस्ट्रेलिया से लौट रहे थे। टीम के लिए एक कार्यक्रम में ईशा ने डांस किया था। इसी दौरान दोनों के बीच प्यार की पींगे बढ़नी शुरू हो गयी थी।

Isha Sharvani,

आपको बता दें कि ईशा शेरवानी ने सुभाष घई की फिल्म ‘Kisna: The Warrior Poet’ से एंट्री की थी। इसके बाद वह ‘Luck by Chance’ और अजय देवगन अभिनीत ‘U Me Aur Hum’ में नज़र आयी थी।

जब ईशा जहीर के साथ प्यार में थी तो उन्हें कई बार स्टेडियम में जहीर खान को चीयर करते हुए देखा गया था। दोनों 8 साल तक लिव इन रिलेशनशिप में रहे।

Zaheer Khan and wife Sagarika Ghatge
जहीर खान अपनी पत्नी सागरिका घाटगे के साथ

2011 में एक ऐसा भी समय आया जब चर्चा जोरो पर थी कि जहीर खान और ईशा शेरवानी शादी करने वाले हैं। लेकिन इसी समय एक दूसरे का ब्रेकअप हो गया। दोनों एक दूसरे को बहुत प्यार करते थे लेकिन दोनों का रिश्ता शादी तक नहीं पहुँच पाया। आज भी जहीर खान और ईशा अच्छे दोस्त है।

यह भी पढ़ें : यह खूबसूरत अभिनेत्री बनेगी क्रिकेटर मनीष पांडे की दुल्हन, इसी साल होगी शादी, जानिए कौन है यह

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here